एक्सप्लोरर

अपने डेस्टिनेशन पर कब पहुंचेगा आदित्य-L1, भारत के पहले सौर मिशन को लेकर इसरो चीफ ने दिया बड़ा अपडेट

इसरो ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया था. इसके 6 जनवरी को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट पर पहुंचने की उम्मीद है.

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शुक्रवार को बताया कि आदित्य-L1 6 जनवरी को अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा. आदित्य-L1 6 जनवरी को पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन पॉइंट पर पहुंचेगा. इसरो ने भारत के पहले सौर मिशन आदित्य-L1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया था. आदित्य-L1 हेलो ऑर्बिट एल-1 से सूर्य का अध्ययन करेगा. 

इसरो चीफ सोमनाथ ने विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए कार्यरत गैर सरकारी संगठन (NGO) विज्ञान भारती द्वारा आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन में पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उम्मीद है कि आदित्य L-1, 6 जनवरी को L-1 बिंदु में प्रवेश करेगा. उन्होंने कहा, सही समय आने पर सटीक टाइम की जानकारी दी जाएगी. 

सोमनाथ ने बताया, जब यह L-1 बिंदु पर पहुंचेगा, तो हमें इंजन को एक बार फिर से चालू करना होगा ताकि यह आगे न बढ़े. यह L-1 तक जाएगा और एक बार जब यह वहां पहुंच जाएगा तो यह इसके चारों ओर घूमने लगेगा और L-1 में ट्रैप हो जाएगा. इसरो चीफ ने कहा कि जब आदित्य L-1 अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगा, तो यह अगले 5 सालों तक सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का पता लगाने में मदद करेगा. 

आदित्य L-1 मिशन का लक्ष्य एल1 के पास की कक्षा से सूर्य का अध्ययन करना है. यह मिशन सात पेलोड लेकर जा रहा है. ये अलग-अलग वेव बैंड में फोटोस्फेयर (प्रकाशमंडल), क्रोमोस्फेयर (सूर्य की दिखाई देने वाली सतह से ठीक ऊपरी सतह) और सूर्य की सबसे बाहरी परत (कोरोना) पर रिसर्च करने में सूर्य की मदद करेंगे. 

उन्होंने बताया कि भारत भविष्य में तकनीकी रूप से एक शक्तिशाली देश बनने वाला है. सोमनाथ ने कहा कि इसरो ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर अमृत काल के दौरान एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना बनाई है, जिसे भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन कहा जाएगा. उन्होंने कहा, अंतरिक्ष क्षेत्र में हम नई शक्तियों का उदय देख रहे हैं. हम नई पीढ़ी के समर्थन, प्रोत्साहन और उनके लिए अर्थव्यवस्था का निर्माण करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत हर चीज में अग्रणी नहीं बन सकता, लेकिन हमें उन क्षेत्रों में ध्यान केंद्रित करना चाहिए, जिनमें हम नंबर एक हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget