एक्सप्लोरर

Manipur Violence: मणिपुर पर स्मृति ईरानी का विपक्ष पर पलटवार, 'संसद में जब गृह मंत्री जवाब देने को तैयार हैं तो...'

Monsoon Session: लोकसभा और राज्यसभा में मणिपुर के मुद्दे को लेकर लगातार हंगामा हो रहा है. मणिपुर में बीती तीन मई को जातीय हिंसा भड़क उठी थी. जिसमें अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

Smriti Irani On Manipur Violence: मणिपुर हिंसा को लेकर सोमवार (24 जुलाई) को मानसून सत्र के तीसरे दिन भी संसद (Parliament) के दोनों सदनों में हंगामा जारी रहा. विपक्षी दल इस मामले पर चर्चा और सदन में पीएम मोदी (PM Modi) के बयान की मांग कर रहे हैं. विपक्ष पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष ही भाग रहा है.

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं देश के सभी लोगों के ध्यान में लाना चाहती हूं कि देश की संसद में आज गृह मंत्री अमित शाह ने बार-बार कहा कि वो देश के गृह मंत्री होने के नाते कह रहे हैं कि वो हर तरह की चर्चा के लिए तैयार हैं. गृह मंत्रालय मणिपुर में आंतरिक सुरक्षा पर दोनों सदन में चर्चा के लिए तैयार है. 

"गृह मंत्री जवाब देने को तैयार"

उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से मणिपुर में कानून व्यवस्था के संदर्भ में देश के गृह मंत्री दोनों सदनों में चर्चा के लिए तैयार हैं. हम अचंभित हैं कि विपक्ष मणिपुर पर चर्चा से भाग रहा है. देश में राष्ट्रीय मुद्दों पर हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रश्न ये उठता है कि जब संसद में संबंधित मंत्री जवाब देने को तैयार हैं तो विपक्ष क्यों भाग रहा है.

स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं विपक्ष से अपील करती हूं कि इसपर चर्चा होने दें. देश की जनता हमें यहां इसलिए चुनकर भेजती है ताकि हम गंभीर मुद्दों पर चर्चा कर सकें. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मणिपुर पर चर्चा से भाग रही है क्योंकि वे जानते हैं कि उन्हें अपने राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जवाब देना होगा.

लोकसभा में अमित शाह ने क्या कहा?

इससे पहले लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं सदन में चर्चा के लिए तैयार हूं, लेकिन मुझे ये नहीं मालूम कि विपक्ष चर्चा क्यों नहीं होने देना चाहता. मेरा विपक्ष के नेताओं से आग्रह है कि संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा होने दें.

हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित कर दी गई है. बता दें कि, मणिपुर में बीती तीन मई को आरक्षण की मांग को लेकर कुकी और मैतई समुदाय के बीच जातीय हिंसा भड़क गई थी.

ये भी पढ़ें- 

Manipur Violence: मणिपुर पर संसद में संग्राम...विपक्ष बोला- पीएम मोदी ही बयान दें, अमित शाह ने कहा- चर्चा से क्यों भाग रहे? बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
जम्मू-कश्मीर पर अमेरिका के रुख में बड़ा बदलाव, जानें पहले US क्या रखता था सोच?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
‘क्या अमित शाह अब पटेल से भी बड़े हो गए...’, वंदे मातरम विवाद पर भड़के खेड़ा
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget