एक्सप्लोरर

डेटा लीक विवाद पर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने, 'बिग बॉस' के बाद अब 'छोटा भीम' की हुई एंट्री

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी छोटा भीम भी जानता है कि एप पर सामान्य रूप से मांगी गई अनुमति का मतलब जासूसी नहीं होता.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आदरणीय राहुल गांधी जी नमो एप का धन्यवाद जो आपको कम से कम एनसीसी के बारे में पता चला.’’

नई दिल्ली: कांग्रेस और बीजेपी के बीच डाटा साझा करने के मुद्दे पर वाकयुद्ध जारी रहने के बीच राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बिग बॉस करार दिया जो भारतीयों की जासूसी करवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मोदी का नमो एप गोपनीय रूप से आडियो, वीडियो, आपके दोस्तों और परिवार के संपर्क रिकॉर्ड कर रहा है और जीपीएस के जरिये आपके पते-ठिकाने को जान रहा है. वह बिग बॉस हैं जो भारतीयों की जासूसी करना चाहता हैं.’’

अब इसपर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पलटवार किया है. स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया, ‘‘ये क्या राहुल गांधी जी, लगता है कि आप जो कहते हैं उसके विपरीत आपकी टीम काम करती है. नमो एप को डिलीट करने के बजाए उन्होंने कांग्रेस एप को डिलीट कर दिया है.’’

स्मृति ईरानी ने कहा, ‘‘अब जब हम प्रौद्योगिकी की बात कर रहे हैं तो क्या आप जवाब देंगे राहुल गांधी जी कि कांग्रेस डाटा सिंगापुर के सर्वरों में क्यों भेजती है जिसे कोई भी टॉम, डिक या एनालिटिका हासिल कर सकता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी छोटा भीम भी जानता है कि एप पर सामान्य रूप से मांगी गई अनुमति का मतलब जासूसी नहीं होता.’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘आदरणीय राहुल गांधी जी नमो एप का धन्यवाद जो आपको कम से कम एनसीसी के बारे में पता चला.’’

प्रधानमंत्री के आधिकारिक एप से उपयोगकर्ताओं की सहमति के बिना डाटा साझा करने के आरोप सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर कहा कि नमो एप ने गोपनीय रूप से आडियो, वीडियो, सम्पर्क किया और जीपीएस के जरिये पता-ठिकाना तक जान लिया. राहुल गांधी ने ‘डिलीट (हटाओ) नमो एप’ हैशटैग के साथ किये ट्वीट में कहा, ‘‘अब वह हमारे बच्चों के बारे में डाटा चाहते हैं. 13 लाख एनसीसी कैडेटों को एप डाउनलोड करने के लिए मजबूर किया गया. ’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी लाखों भारतीयों के डाटा के साथ प्रधानमंत्री पद का दुरूपयोग सरकार द्वारा प्रोत्साहित नमो एप के जरिये अपना व्यक्तिगत डाटाबेस बनाने के लिए कर रहे हैं. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि प्रधानमंत्री भारत के साथ प्रौद्योगिकी के जरिये संवाद करना चाहते हैं तो कोई समस्या नहीं है. लेकिन क्या इसके लिए आधिकारिक पीएमओ एप का इस्तेमाल किया जाएगा. डाटा का सम्बन्ध भारत से है, मोदी से नहीं.’’ राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए भाजपा की आईटी शाखा के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के एप के डाटा को उनके सिंगापुर के मित्रों के साथ साझा किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget