एक्सप्लोरर

लोकसभा: स्मृति ईरानी को सबसे आगे की सीट तो राहुल दूसरी कतार में, जानें- फ्रंट रो में किस-किसको को मिली सीट

सचिवालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक सोनिया गांधी को पहली पंक्ति में जगह दी गई है. विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर अधीर रंजन चौधरी को 458 नंबर की सीट दी गई है.

नई दिल्लीः 17वीं लोकसभा में सांसदों को बैठने के लिए सीटें तय कर दी गई हैं. लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक पहली पंक्ति में कई नए चेहरे देखने को मिलेंगे तो कई पुराने चेहरे पहली पंक्ति के बजाय उससे पीछे नजर आएंगे. सचिवालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक इस बार लोकसभा में कई ऐसे भी चेहरे हैं जो कि कुछ दिनों पहले तक राज्यसभा में दिखाई दे रहे थे और अब लोकसभा में नजर आएंगे.

सचिवालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक अमेठी से जीतकर लोकसभा पहुंची स्मृति ईरानी को पहली पंक्ती में जगह दी गई है.

सोनिया गांधी को फ्रंट में मिली जगह तो राहुल बैठेंगे पीछे

सचिवालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी को भी पहली पंक्ति में जगह दी गई है. विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी के नेता के तौर पर अधीर रंजन चौधरी को 458 नंबर की सीट दी गई है. यह सीट विपक्ष के नेता या सबसे बड़ी पार्टी के नेता के लिए तय होती है.

कांग्रेस ने लोकसभा सचिवालय से अनुरोध किया था कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को पहली पंक्ति में सीट दी जाए. हालांकि, सचिवालय ने इस मांग को नहीं माना और उन्हें दूसरी पंक्ति में जगह दिया है.

मुलायम सिंह को मिली पहली पंक्ति में जगह

कांग्रेस के नेताओं के अलावा समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को भी पहली पंक्ति में जगह दी गई है. मुलायम सिंह की वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें पहली पंक्ति में जगह दी गई है. इसके अलावा टीएमसी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय और बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा को भी आगे की पंक्ति में जगह दी गई है.

सहयोगी दलों के नेताओं को भी मिली पहली पंक्ति में जगह

इसके अलावा सचिवालय ने एनडीए सहयोगियों में जेडीयू और शिवसेना को अगली पंक्ति में बैठने की जगह दी है. वहीं कई नाम और चेहरे इस बार के लोकसभा की पहली पंक्ति में दिखाई नहीं देंगे.

इन चेहरों में लाल कृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज है. सुषमा स्वराज की सीट पर गृह मंत्री अमित शाह बैठेंगे. वहीं सीट नंबर 4 जिस पर लाल कृष्ण आडवाणी बैठा करते थे उस सीट पर सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी बैठेंगे. 5 और 6 नंबर सीट रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, कृषि और ग्रामीण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दी गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में सदन के नेता हैं इसलिए उन्हें सीट नंबर 1 आवंटित की गई है. संसदीय कार्य मंत्री को हमेशा की तरह पीएम के ठीक पीछे की सीट 8 नम्बर दी गई हैं.

लोकसभा: पीएम मोदी, स्मृति ईरानी, सोनिया गांधी पहली कतार में बैठेंगे, राहुल गांधी को मिली पुरानी सीट

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं के लिए CM केजरीवाल का बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती, पत्नी बोलीं- 'मेरी सहमति के बिना उन्हें मुंह से...'
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
सोनम वांगचुक के बाद अब अनशन करेंगे अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पहुंचकर किया ऐलान
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget