एक्सप्लोरर

SC का आदेश पश्चिम बंगाल सरकार के गाल पर करारा तमाचा है- सीताराम येचुरी

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और लोकसभा में पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि SC के आदेश से स्पष्ट है कि ममता सरकार इस मामले के आरोपियों को बचाने के लिये जांच को भटका रही है.

नई दिल्ली: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कार्रवाई के मामले में सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत किया. फैसले का स्वागत करते हुए पार्टी ने कहा है कि इससे स्पष्ट हो गया है कि चिटफंड घोटाला मामले की जांच को भटकाने के लिये राज्य की ममता बनर्जी सरकार वही काम कर रही है जो राफेल मामले में केन्द्र की मोदी सरकार कर रही है.

माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी और लोकसभा में पार्टी के नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि SC के आदेश से स्पष्ट है कि ममता सरकार इस मामले के आरोपियों को बचाने के लिये जांच को भटका रही है.

ममता बनर्जी द्वारा अदालत के आदेश को अपनी नैतिक जीत बताये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये येचुरी ने कहा कि न्यायालय ने राज्य सरकार और कोलकाता के पुलिस आयुक्त को अदालत की अवमानना का नोटिस देने और जांच में सीबीआई का सहयोग करने का आदेश दिया है. यह राज्य सरकार के गाल पर करारा तमाचा है. येचुरी ने चिटफंड मामले में माकपा नेताओं को गलत तरीके से फंसाये जाने का ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि सीबीआई इस मामले की जांच अदालत के आदेश पर कर रही है.

येचुरी ने आगे कहा कि प्रत्येक राज्य सरकार को संघीय व्यवस्था का सम्मान करते हुये जांच एजेंसियों के काम में बाधक नहीं बनना चाहिये. उन्होंने कहा कि अदालत ने 2014 में सीबीआई को चिटफंड मामले की जांच करने को कहा था लेकिन पांच साल के विलंब के बाद सीबीआई सक्रिय हुयी है. येचुरी ने केन्द्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुये कहा कि इस मामले में देरी के लिये मोदी सरकार जिम्मेदार है।

सलीम ने बनर्जी के आंदोलन को ‘राजनीतिक ड्रामा (प्रहसन)’ करार देते हुये कहा कि रविवार को कोलकाता में माकपा की विशाल रैली से घबरा कर बनर्जी ने ‘मीडिया कवरेज’ पाने के लिये धरना शुरू कर दिया. सलीम ने कहा कि चिटफंड मामले में आरोपी बनाये गये तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने अब बीजेपी का दामन थाम लिया है इससे साफ है कि दोनों दल मिलकर इस मामले के आरोपियों को बचाने के लिये जांच को प्रभावित कर रहे हैं. उन्होंने कहा ‘‘इस मामले में मोदी और ममता सरकार मिलकर ‘चोर-सिपाही’ का खेल खेल रही है.

CBI Vs ममता: SC का आदेश- राजीव कुमार से शिलांग में हो पूछताछ, गिरफ्तार नहीं करेगी एजेंसी SC के फैसले पर ममता बनर्जी ने कहा- ये हमारी नैतिक जीत, 2019 में मोदी नहीं आएंगे CBI Vs ममता: शिवसेना ने बोला पीएम मोदी पर हमला, सीबीआई को बताया 'अधमरा तोता' CBI vs ममता बनर्जी: पश्चिम बंगाल समेत इन राज्यों में सीबीआई की 'खुली एंट्री' पर है प्रतिबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, UP-मणिपुर समेत 17 राज्यों के लिए उठाया ये कदम
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील
CJP के तिरंगा कार्यक्रम को दिल्ली पुलिस की इनकार के बाद अभिजीत दीपके ने की ये अपील

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget