एक्सप्लोरर

Sikkim Floods: सिक्किम में बाढ़ से 14 लोगों की मौत, इसरो ने तस्वीरों में कैद की तबाही, त्रासदी से पहले और बाद में कैसी हुई ल्होनक झील, फोटो में देखें

Sikkim Lhonak Lake: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने अपनी सैटेलाइट के जरिए सिक्किम में हुई त्रासदी के बाद की और उससे पहले की तस्वीरें जारी की हैं.

Sikkim Flash Floods: सिक्किम की ल्होनक झील का लगभग 65 फीसदी (165 हेक्टेयर) हिस्सा बादल फटने की वजह से खत्म हो गया है. बादल फटने की वजह से झील का पानी ओवरफ्लो होने लगा और तीस्ता नदी में बहने लगा, जिसकी वजह से अचानक बाढ़ आ गई. इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें देखने के बाद पता चलता है कि झील का पानी किस तरह से खत्म हो गया और बाकी हिस्सा सूखा रह गया. 

सिक्किम सरकार ने बताया है कि अचानक आई बाढ़ की वजह से 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 102 लोग लापता हो गए हैं. इसके अलावा 26 लोग घायल भी हुए हैं. लापता हुए लोगों की तलाश जारी है. भारतीय सेना और बचाव कर्मी लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं. 

इसरो की तरफ से टेंपोरल सैटेलाइट तस्वीरें जारी की गई हैं. 17 सितंबर और 28 सितंबर को ली गई तस्वीरों में किसी गोली के आकार वाली झील क्रमश: 162.7 हेक्टेयर और 167.4 हेक्टेयर में फैली हुई थी. बुधवार (4 अक्टूबर) को सुबह 6 बजे ली गई तस्वीर को देखने से मालूम चलता है कि झील का आकार आधे से भी कम होकर रह गया है. इसने 100 हेक्टेयर से ज्यादा इलाके में फैले पानी को गंवा दिया है और अब महज 60.3 हेक्टेयर इलाके में ही पानी मौजूद है. 


Sikkim Floods: सिक्किम में बाढ़ से 14 लोगों की मौत, इसरो ने तस्वीरों में कैद की तबाही, त्रासदी से पहले और बाद में कैसी हुई ल्होनक झील, फोटो में देखें

बाढ़ से पहले और बाढ़ के बाद ल्होनक झील (ISRO)

इसरो ने क्या कहा?

सिक्किम में बादल फटने और फिर उससे आई अचानक बाढ़ की वजह से राज्य में काफी तबाही मची है. इसकी वजह से एक हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट का बड़ा हिस्सा बह गया और दर्जनों लोग लापता हो गए. इसरो ने कहा कि 17, 18 सितंबर और 4 अक्टूबर को झील के एरिया में बदलाव हुए हैं. ये देखा गया है कि बादल फटने की वजह से झील का 105 हेक्टेयर का पानी बहकर गायब हो गया. इसकी वजह से अचानक बाढ़ आई है. हम झील पर लगातार नजर रखना जारी रखेंगे. 



Sikkim Floods: सिक्किम में बाढ़ से 14 लोगों की मौत, इसरो ने तस्वीरों में कैद की तबाही, त्रासदी से पहले और बाद में कैसी हुई ल्होनक झील, फोटो में देखें

तीन अलग-अलग दिनों पर ली गई तस्वीर में झील का घटता हुआ आकार (ISRO)

बाढ़ में सेना के 23 जवान लापता

अचानक आई बाढ़ की वजह से 14 लोगों की मौत हुई है. तीन लोगों का शव सैकड़ों किलोमीटर दूर उत्तरी बंगाल में जाकर बरामद हुआ है. अन्य पांच लोगों के शव सिक्किम के गोलिटार और सिंगटाम इलाके में मिले. सिक्किम में आई इस त्रासदी में सेना के 23 जवान भी गायब हो गए हैं. भारतीय सेना और स्थानीय अधिकारियों ने जवानों को ढूंढने के लिए संयुक्त बचाव अभियान चलाया हुआ है. 

यह भी पढ़ें: सिक्किम में कुदरत का कहर, बादल फटने से तीस्ता में आया सैलाब, आर्मी के 23 जवान समेत 30 लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Medicine Storage In Monsoon: बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
Embed widget