एक्सप्लोरर

Sikkim Assembly Elections 2024: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों को दिया टिकट

Sikkim Election 2024: बीजेपी अभी तक नॉर्थ ईस्ट के राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है.

Lok Sabha Elections 2024: नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है. मंगलवार (26 मार्च, 2024) को आई इस सूची के तहत नौ लोगों को टिकट दिए गए, जिनमें एक महिला प्रत्याशी भी हैं. 

बीजेपी के महासचिव और हेडक्वार्टर इंचार्ज अरुण सिंह की ओर से जारी की गई इस लिस्ट के मुताबिक, "ग्यालशिंग-बार्नयक से भरत कुमार शर्मा, नामथंग रातेयपानी से जनक कुमार गुरुंग, तेमी-नामफिंग से भूपेंद्र गिरी, रंगगंग-यांगगंग से गोपीदास पोखरेल, खामदोंग-सिंगताम से चेतन सपकोटा, हेनोक से प्रेम छेत्री कठियावाड़ा, चूझाचेन से दुंकनाथ नेपाल और नामचेबोंग से पूजा शर्मा, जोंगू से पेंगजॉन्ग लेप्चा को टिकट दिया गया है." 

 

 


Sikkim Assembly Elections 2024: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों को दिया टिकट

बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनावों में 12 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे केवल 1.62 प्रतिशत मत मिले थे. बाद में विपक्षी सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे.

CM प्रेम सिंह तमांग कहां से लड़ रहे चुनाव?

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग इस विधानसभा चुनाव में दो सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पत्नी कृष्णा कुमारी राय नामची-सिंघीथांग विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग को चुनौती देंगी. सत्तारूढ़ ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) ने सोमवार को राज्य की सभी 32 विधानसभा सीट और एकमात्र लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की. 

सत्तारूढ़ दल ने मुख्यमंत्री के बेटे आदित्य गोले को सोरेंग-चाकुंग सीट से टिकट नहीं दिया और तमांग ने खुद वहां से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. एसकेएम ने बीजेपी से पाला बदलकर आए तीन नेताओं राजकुमारी थापा, सोनम वेनचुंगपा और पिनस्टो नामग्याल लेप्चा को भी क्रमशः रंगांग-यांगयांग, मार्टम-रुमटेक और दज़ोंगु सीटों से टिकट दिया है.

सिक्किम में कब मतदान और किस दिन आएंगे परिणाम?

सिक्किम (32 विस सीटें) में लोकसभा के पहले चरण के चुनाव के साथ 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती दो जून को होगी. चूंकि, नॉर्थ ईस्ट के इस राज्य की विधानसभा का कार्यकाल इसी तारीख को खत्म हो रहा है. ऐसे में किसी भी हालत में दो जून तक मतगणना का काम पूरा होना जरूरी है. यही वजह है कि चुनाव आयोग ने चुनाव परिणाम की तारीखों में बदलाव किया है, जबकि पहले ईसी की ओर से वहां मतगणना की तारीख 4 जून तय की गई थी. (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget