एक्सप्लोरर

अदार पूनावाला बोले, जनवरी-फरवरी के बीच 6 करोड़ वैक्सीन डोज का किया निर्यात; दूसरी लहर के बाद सारा ध्यान भारत पर

इंडिया ग्लोबल फोरम में अदार पूनावाला ने कहा- मुझे नहीं लगता है कि चीजें गलत दिशा में गईं. वैश्विक आपूर्ति को पूरा करने के लिए अरबों डॉलर वैक्सीन की आवश्यकता है.

एस्ट्राजेनिका के साथ मिलकर भारत में ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन 'कोविशील्ड' का प्रोडक्शन कर रही पुणे स्थित देश की सबसे बड़ी दवा निर्मात कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से पहले दुनियाभर के देशों में 6 करोड़ वैक्सीन का निर्यात किया था. उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद सारा ध्यान भारत के लोगों पर शिफ्ट कर दिया गया क्योंकि यह उस वक्त की जरूरत थी.

इंडिया ग्लोबल फोरम में अदार पूनावाला ने बुधवार को कहा- मुझे नहीं लगता है कि चीजें गलत दिशा में गईं. वैश्विक आपूर्ति को पूरा करने के लिए अरबों डॉलर वैक्सीन की आवश्यकता है. दुनिया के सभी वैक्सीन निर्माता साथ मिलकर काम कर रहे हैं क्योंकि और कोई दूसरा विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि हम वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं और अन्य भी इसकी रफ्तार को तेज कर रहे हैं.

सीरम के सीईओ ने आगे कहा- कमी की वजह से वास्तव में हमेशा ऐसी स्थिति बनती है जहां कुछ देशों की वजह से अन्य कुछ राष्ट्रों को प्रतीक्षा करनी होगी जो वैक्सीन का खर्च उठा सकते हैं. यही वह जगह है जहां COVAX एक भूमिका निभाता है और हमने वास्तव में भारत से बहुत सारी खुराक निर्यात करना शुरू कर दिया था.

पूनावाला ने कहा कि हमने जनवरी और फरवरी के दौरान 60 मिलियन (6 करोड़) वैक्सीन डोज का निर्यात किया, जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा था. उसके बाद कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दी और उसके बाद सारा ध्यान भारत के लोगों पर शिफ्ट करना पड़ा क्योंकि यह उस वक्त की जरूरत थी.

ये भी पढ़ें: वैक्सीन उत्पादन को लेकर धमकी के आरोपों के बाद सीरम के CEO अदार पूनावाला ने अब जारी किया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget