एक्सप्लोरर

करतारपुर गलियारे से दर्शन के लिए अभी सिद्धू को करना होगा इंतजार

करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान में गुरुनानाक देव के निर्वाण स्थल पर माथा टेकने के लिए पूर्व किक्रेटर और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है.

नई दिल्ली: करतारपुर गलियारे के रास्ते पाकिस्तान में गुरुनानाक देव के निर्वाण स्थल पर माथा टेकने के लिए पूर्व किक्रेटर और पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है. करतारपुर गलियारे के लिए जाने वाले पहले आधिकारिक जत्थे में जहां उन्हें जगह नहीं मिली है. वहीं, पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार होने वाले उद्घाटन समारोह में शरीक होने के लिए विदेश मंत्रालय से उन्हें राजनीतिक मंजूरी अभी तक हासिल नहीं हुई है.

भगोड़े नीरव मोदी को तगड़ा झटका, ब्रिटेन की अदालत ने खारिज की जमानत याचिका

सरकारी सूत्रों के मुताबिक 9 नवंबर को करतारपुर गलियारे से जा रहे गणमान्य लोगों के दल में शामिल लोगों के लिए राजनीतिक मंजूरी की जरूरत नहीं है. जो लोग उस दल का हिस्सा नहीं हैं उन्हें सामान्य प्रक्रिया के तहत ही जाना होगा और निर्धारित नियमों के मुताबिक आवश्यक मंजूरी लेना होगी. हालांकि जानकारों के मुताबिक पंजाब सरकार से इस्तीफा देने के बाद अब केवल विधानसभा सदस्य की हैसियत रखने वाले सिद्धू यदि निजी तीर्थयात्रा पर जाते हैं तो उन्हें राजनीतिक मंजूरी की आवश्यकता नहीं होगी. हालांकि इतना अपेक्षित जरूर है कि वो इस बाबत राज्य विधानसभा और विदेश मंत्रालय को इसकी सूचना दें.

बड़ी खबरें: शिवसेना ने बुलाई अपने विधायकों की बैठक, राम-रहीम की सहयोगी हनीप्रीत को मिली जमानत

करतारपुर गलियारे से दर्शन के लिए अभी सिद्धू को करना होगा इंतजार

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अपनी तरफ 9 नवंबर को ही होने वाले उद्घाटन समारोह में शरीक होने का पहला न्यौता सिद्धू को भेजा. इसके बाद सिद्धू ने ना केवल विदेश मंत्रालय में मंजूरी के लिए आवेदन किया बल्कि विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमिरंदर सिंह को खत भी लिखे. ऐसे में सिद्धू के सामने करतारपुर गलियारे के सहारे दर्शन करने की सूरत 9 नवंबर के बाद ही बन सकती है. वो भी तब जब वो निजी हैसियत में केवल तीर्थयात्री के तौर पर वहां जाएं. सीमापार किसी भी कार्यक्रम में शरीक होने के लिए उन्हें आवश्यक मंजूरी हासिल करनी होगी.

महत्वपूर्ण है कि बीते करीब दो दशकों से ठंडे बस्ते में पड़ी करतारपुर गलियारा खोलने की कवायद को रफ्तार जुलाई 2018 में उस वक्त मिली थी जब पंजाब सरकार में तत्कालीन मंत्री सिद्धू पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ समारोह में शरीक हुए थे. सिद्धू के उस दौरे में ही पाकिस्तान ने जहां करतारपुर गलियारा खोलने की पासा चला था. वहीं अगले कुछ दिनों में भारत ने अपनी तरफ से करतारपुर गलियारे के लिए निर्माण शुरु करने की घोषणाकर नहले पर दहला चला था. हालांकि करतारपुर गलियारे की सियासत में सिद्धू कुछ इस तरह उलझे कि उन्हें ना केवल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की नाराजगी झेलना पड़ी बल्कि मंत्रीपद भी गंवाना पड़ा.

हालांकि इस मुद्दे को लेकर सियासत अब भी जारी है. इसका नजारा अमृतसर में सिद्धू औऱ पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को करतारपुर गलियारा खोलने के लिए हीरो बताने वाले उन पोस्टरों की शक्ल में भी दिखा जिन्हें महज कुछ ही घंटों के भीतर उतार भी लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget