एक्सप्लोरर

28 की उम्र में 16 आपराधिक मामले... कनाडा में बैठकर पंजाब से उगाही, जानिए कौन है मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़

Gangster Goldie Brar Arrested: गोल्डी बराड़ पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. गोल्डी बराड़ A+ कैटेगरी का गैंगस्टर है और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है.

Siddhu Moose Wala Murder Case: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ (Goldie Barar) को कैलिफोर्निया में हिरासत में ले लिया गया है. इस बात की जानकारी भारत की खुफिया एजेंसियों के सूत्रों ने दी. हालांकि, कैलिफोर्निया की ओर से इसे लेकर भारत को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

बता दें इस साल 29 मई को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) की हत्या कर दी गई थी. मूसेवाला पर सरेआम ताबड़तोड़ गोलियों से हमला किया गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी. सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को बताया गया था.

आरोप है कि गोल्डी बराड़ ने ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के साथ मिलकर सिद्धू  मूसेवाला की हत्या की पूरी साजिश रची और इसे अंजाम दिया. पुलिस ने इस हत्याकांड में 34 लोगों को आरोपी बनााय है. वहीं, लॉरेंस बिश्नोई पुलिस कि गिरफ्त में है. अब इस हत्याकांड के सबसे बड़े साजिशकर्ता गोल्डी बराड़ को भी हिरास्त में लिए जाने की खबर सामने आ रही है.

कौन है गोल्डी बराड़?

गोल्डी बराड़ का असली नाम सतविंदर सिंह है, जिसका जन्म 1994 में पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में हुआ था. गोल्डी बराड़ ने बीए की डिग्री हासिल की है. कनाडा भागने से पहले वह पंजाब के फिरोजपुर और श्री मुक्तसर साहिब में कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा. वो साल 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था. 

गोल्डी बराड़ पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. गोल्डी पर कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. गोल्डी बराड़ A+ कैटेगरी का गैंगस्टर है और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है. 

गोल्डी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ कुछ दिन पहले ही इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था. गोल्डी बराड़ ने कनाडा में बैठकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची. जानकारी के मुताबिक, कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मैन शूटर के साथ बराबर कॉन्टेक्ट में था और फोन पर लगातार उसे निर्देश दे रहा था. इस मामले में उसका साथी लॉरेंस बिश्नोई से पुलिस की पूछताछ जारी है. गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कॉलेज के दिनों से ही साथ में हैं. गोल्डी पर हत्या, हत्या की कोशिश जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. गोल्डी बराड़ पंजाब में अपना उगाही रैकेट चलाने के बाद वह कनाडा से ही यहां अपना धंधा चलाता है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Maharashtra: पुणे में जापानी बुखार का पहला केस मिला, मच्छरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget