एक्सप्लोरर

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, सिद्धारमैया और शिव कुमार निकालने जा रहे हैं अलग-अलग बस यात्रा

Karnataka Congress: कांग्रेस पार्टी ने सिद्धारमैया को लिंगायत समाज को साधने की जिम्मेदारी सौंपी है, तो वहीं डीके शिवकुमार के कंधों पर वोक्कालिगा समुदाय की जिम्मेदारी रहेगी.

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनाव के लिए हर दल अपनी तैयारी करने में लगा है. प्रदेश की सत्ता से इस बार बीजेपी को बाहर करने के लिए कांग्रेस अपना पूरा जोर लगा रही है. इसके लिए कांग्रेस पार्टी के प्रचार अभियान का दूसरा चरण शुक्रवार (3 फरवरी) से शुरू हो रहा है. 

3 फरवरी से पार्टी अपनी ‘प्रजाधवानी यात्रा’ को फिर से शुरू करने वाली है. इस चरण में कर्नाटक में कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेता (सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार) अलग-अलग दिशा में यात्रा का नेतृत्व करेंगे. पूर्व सीएम सिद्धारमैया उत्तर कर्नाटक में अभियान के लिए 37 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे, वहीं कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार दक्षिण में 57 सदस्यीय नेताओं की टीम का नेतृत्व करेंगे. दोनों नेता एक साथ अपनी यात्राओं को लॉन्च करेंगे.

लिंगायत समाज को साधेंगे सिद्धारमैया

सिद्धारमैया की यात्रा बिदर में बसवाक्यलियन से शुरू हो रही है. सिद्धारमैया को लिंगायत-बहुल उत्तर कर्नाटक के मतदाताओं को लुभाना होगा. वह सबसे पहले 'अनुभव मंतपा' जाएंगे. यहां वह 12वीं शताब्दी के समाज सुधारक बसवेश्वर की प्रतिमा को फूलमाला पहनाने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं. 18 फरवरी तक यात्रा के दौरान वह बीदर, कलाबुरगी, विजयपुरा, बागलकोट, हुबली, धारवाड़ और कोप्पल जिलों में विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे.

शिवकुमार के जिम्मे है वोक्कालिंगा समुदाय

वहीं डीके शिवकुमार की यात्रा कोलार जिले के मुलबगल में स्थित प्रसिद्ध कुरुदुमले महा गणपति मंदिर में पूजा करने के बाद शुरू होगी. डीके शिवकुमार वोक्कालिंगा समुदाय से हैं, इसलिए वह मैसुरु, मंड्या, हसन चामराजनगरा और चिक्कमंगलुरु में अपने समुदाय के मतदाताओं को साधेंगे. वह कोलार, चित्रदुर्ग, बेंगलुरु ग्रामीण और शिवमोग्गा जिलों के विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे. इस यात्रा का मकसद मतदाताओं के सामने मजबूती से मुद्दों को उठाना और सामान्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए पार्टी का एकजुट चेहरा पेश करना है.

सिद्धारमैया-शिवकुमार में दूर हो रहे मतभेद

बहुत अच्छे संबंध न होने के बावजूद दोनों नेताओं ने पहले चरण में एक साथ अभियान चलाया. भाषण कला में माहिर सिद्धारमैया ने अपने जादू से मतदाताओं की भीड़ को आकर्षित किया, वहीं आयोजक और संसाधन जुटाने में माहिर शिवकुमार ने इवेंट्स की व्यवस्था कुशलतापूर्वक पूरी की. इस तरह के संयुक्त अभियान दोनों नेताओं के बीच आपसी संबंधों में मौजूद कड़वाहट दूर करने का काम किया है. पिछले कुछ महीनों से दोनों नेता एक-दूसरे के साथ मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Maharashtra By-Elections: क्या महाराष्ट्र में उद्धव की शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन में आ गई है दरार? समझिए पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
Parliament Monsoon Session Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित
Highlights: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

वीडियोज

Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
गोरखपुर, बस्ती, बरेली और प्रयागराज के कमिश्नर बदले, यूपी में 13 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सिर्फ 3 भारतीय लगा सके दोहरा शतक, हैरान कर देगी लिस्ट
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget