एक्सप्लोरर

रक्षा राज्यमंत्री ने राज्यसभा में दी जानकारी- भारतीय जवानों को हनीट्रैप में फंसाने का प्रयास कर रही ISI

पिछले महीने हनीट्रैप की कुछ घटनाओं के सामने आने के बाद भारतीय सेना ने एक एडवाइजरी जारी की थी. इसमें कर्मियों को सतर्क रहने और विदेशी नेताओं या विदेशी मूल की महिलाओं के अलावा अजनबियों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करने से बचने के लिए कहा गया है.

नई दिल्लीः पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) ने भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों को फंसाने के लिए हनीट्रैप को एक उपकरण के तौर पर प्रयोग करने का प्रयास किया है. यह जानकारी रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने सोमवार को दी. राज्यसभा में एक प्रश्न पूछा गया कि क्या पाकिस्तान की आईएसआई भारतीय अधिकारियों को फंसाने के लिए एक उपकरण के रूप में हनीट्रैप का उपयोग करती है?

इस प्रश्न का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा, "एजेंसी द्वारा भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारियों को हनीट्रैप करने के प्रयास किए जा रहे हैं." उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण संस्थानों में भी नए जवानों पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

उन्होंने कहा कि सेवा कर्मियों और उनके परिवारों को नियमित तौर पर विदेशी खुफिया एजेंसियों द्वारा हनीट्रैप के इस्तेमाल पर मॉडस ऑपरेंडी के तौर पर जागरूक किया जाता है. मंत्री ने कहा, "अनुपालन के लिए सभी संबंधितों को सलाह जारी की गई है और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत डिफॉल्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं."

मंत्री ने कहा, "इस तरह के केस पकड़ने के लिए अन्य एजेंसियों के साथ नियमित खुफिया संपर्क बनाए रखा जाता है. इसके अलावा दस्तावेजों और सूचनाओं की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपाय किए जाते हैं. इसके साथ ही उभरते खतरों से निपटने के लिए नियमित रूप से अपडेट किया जाता है."

पिछले महीने हनीट्रैप की कुछ घटनाओं के सामने आने के बाद भारतीय सेना ने एक एडवाइजरी जारी की थी. इसमें कर्मियों को सतर्क रहने और विदेशी नेताओं या विदेशी मूल की महिलाओं के अलावा अजनबियों के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करने से बचने के लिए कहा गया है.

सेना ने भारतीय सेना के जवानों को फंसाने के लिए पाकिस्तान द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली लगभग 150 प्रोफाइलों की भी पहचान की है. एडवाइजरी में कहा गया है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियां भारतीय सुरक्षाकर्मियों खासकर भारतीय सेना के जवानों को निशाना बना रही हैं, जो संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं.

सेना ने सभी से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर संवेदनशील जानकारी साझा न करें और हनीट्रैप प्रयासों के प्रति सतर्क रहें. एक वरिष्ठ भारतीय सैन्य अधिकारी ने कहा, "सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित गुर्गो ने सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के फोन नंबर और तैनाती के पैटर्न को इकट्ठा किया है."

पाकिस्तान के सोशल मीडिया ऑपरेटर्स भारतीय मूल के व्यक्ति के रूप में अपनी आईडी बनाते हैं और नकली नाम व पहचान के साथ संपर्क स्थापित करने की कोशिश करते हैं.

हनीट्रैप में खुलासा- लडकियों को नौकरी के नाम पर फंसाकर गलत धंधे में उतारा जाता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
संसद में डीलिमिटेशन बिल का समर्थन करेगी एमके स्टालिन की DMK? सर्वदलीय बैठक की इनसाइड स्टोरी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget