एक्सप्लोरर

हैदराबाद में श्रद्धा जैसा हत्याकांड! लिव-इन में रह रहे पार्टनर ने प्रेमिका को टुकड़ों में काटकर फेंका

Hyderabad Murder Case: हैदराबाद के एक शख्स ने दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड जैसे एक मामले को हैदराबाद में फिर से दोहराया है.

Hyderabad Murder Case: दिल्ली में हुए नृशंस श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड को अब हैदराबाद में फिर से दोहराया गया है. यहां भी एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी और उसके शरीर को पत्थर काटने वाली मशीन से टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

एक मर्डर केस की जांच करते हुए पुलिस की जाचं में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मृतका के पैर और हाथ अपने घर के रेफ्रिजरेटर में रख रखे थे और दुर्गंध से बचने के लिए कीटाणुनाशक और इत्र का छिड़काव किया था. 

क्या है पूरा मामला? 
पूरे घटनाक्रम के मुताबिक हैदराबाद पुलिस को 17 मई को शहर में मुसी नदी के पास एक कटे सिर के बारे में पता चला. पुलिस ने इस मामले की जांच की तब बुधवार को चौंकाने वाला मामला सामने आया. दरअसल 48 साल के आरोपी चंद्र मोहन के 55 वर्षीय कृतिका यारम अनुराधा रेड्डी के साथ पिछले 15 साल से अवैध संबंध थे. अपने पति से अलग रहने वाली महिला चंद्र मोहन के साथ दिलसुखनगर स्थित चैतन्यपुरी कॉलोनी स्थित उसके घर में साथ रह रही थी. 

कृतिका 2018 से ब्याज पर जरूरतमंदों को पैसा उधार देने के बिजनेस करती थी. आरोपी ने भी ऑनलाइन व्यापार करने के लिए मृतिका से  लगभग 7 लाख रुपये लिए थे, और इसी पैसे ने दोनों के बीच विवाद पैदा कर दिया. पैसे के लिए महिला द्वारा दबाव बनाने पर वह उससे रंजिश रखने लगा और उसे जान से मारने की योजना बना ली. 12 मई को, आरोपी ने उसके घर पर झगड़ा किया और उस पर चाकू से हमला कर उसके सीने और पेट पर चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई.

'...और फिर खरीदीं पत्थर काटने की मशीन'
हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को टुकड़ों में काटकर ठिकाने लगाने के लिए पत्थर काटने की दो छोटी मशीनें खरीदीं. उसने धड़ से सिर को काट कर काले पॉलीथिन के ढक्कन में रख दिया. फिर उसने उनके पैर और हाथ अलग कर दिए और उनको फ्रिज में रख दिया. 

15 मई को वह मृतक का कटा सिर मुसी नदी के पास एक ऑटोरिक्शा में लाकर वहीं फेंक गया. इसके बाद, आरोपी मोहन ने फिनाइल, डेटॉल, परफ्यूम अगरबत्ती और कपूर खरीदा और उन्हें नियमित रूप से मृतक के शरीर के अंगों पर छिड़का ताकि आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध न फैले.  उसने ऑनलाइन वीडियो देखकर बॉडी पार्ट डिस्पोज करने के तरीके देखे.

पुलिस के मुताबिक, वह मृतका के मोबाइल फोन से उसके जानने वाले लोगों को यह विश्वास दिलाने के लिए संदेश भेजता रहा कि वह जीवित है और कहीं और रह रही है. लेकिन 17 मई को मुसी नदी के पास अफजल नगर कम्युनिटी हॉल के सामने कूड़ा फेंकने की जगह पर सफाई कर्मचारियों का कटा हुआ सिर मिला. इसके बाद मलकपेट पुलिस ने मामला दर्ज किया और इसको सुलझाने के लिए आठ टीमों का गठन किया था.

सीसीटीवी स्कैनिंग से मिली जानकारी
सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग और अन्य जांच कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली और अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने पीड़िता के शरीर के अंगों को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस उपायुक्त, दक्षिण पूर्व क्षेत्र, रूपेश चेन्नुरी ने बताया कि पुलिस ने शेयर बाजार में ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले अविवाहित बी चंद्र मोहन को इस हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

New Parliament Building: 'अशोक-अकबर द ग्रेट, मोदी इनॉग्रेट', जयराम रमेश बोले- एक व्यक्ति के अहंकार के चलते... 

आशीष आंध्र प्रदेश और तेलंगाना इन दो राज्यों के लिए रिपोर्ट करते है । राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और साउथ सिनेमा जिसे टॉलीवुड कहा जाता है को कवर करते आए हैं । इनके पास मास्टर डिग्री और रिपोर्टिंग में 14 साल से अधिक का अनुभव है। खोजी पत्रकारिता, कनफ़्लिकट ज़ोन रिपोर्टिंग, राजनीति और विज्ञान विषय इनकी ख़ास पकड़ है । आशीष हैदराबाद में पदस्थापित है पर इन्होंने राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में भी काम किया है ।
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget