एक्सप्लोरर

Shraddha Murder Case: आफताब पर हमला करने वाले 2 आरोपियों को भेजा तिहाड़, पुलिस फरार साथियों की तलाश में दे रही दबिश

Aftab Poonawala Attacked: आफताब पर हमला करने वाले निगम गुर्जर का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है. निगम गर्जुर पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है, जबकि कुलदीप यादव पुरानी गाड़ियों को सेल-परचेज का काम करता है.

Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) को लेकर जा रही पुलिस वैन पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों निगम गुर्जर और कुलदीप यादव को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने दोनों आरोपियों को रात में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए रोहिणी कोर्ट (Rohin Court) में पेश किया. उसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल (Tihar Jail) भेज दिया गया है.

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उनकी टीम हमले में शामिल दूसरे लोगों की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. पुलिस आरोपियों की तलाश में गुरुग्राम समेत दिल्ली में दबिश दे रही है. दरअसल, सोमवार शाम को आफताब को लेकर एफएसएल लैब से तिहाड़ जा रही पुलिस की वैन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था. ये हमला उस समय हुआ, जब आफताब को पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद वापस जेल ले जाया जा रहा था. उसी समय कुछ अज्ञात लोगों ने तलवार से हमला कर दिया. इस दौरान उन लोगों ने नारेबाजी भी की. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए हमलावरों को काबू कर लिया.

खुद को बताया हिंदू सेना का कार्यकर्ता

आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर हमला करने वालों ने खुद को हिंदू सेना का कार्यकर्ता बताया. पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दावा किया कि हमलावर आफताब की हत्या करना चाहते थे. ये सभी आरोपी गुरुग्राम से आए थे. कुल हमलावरों की संख्या 15 बताई जा रही है. हिरासत में लिए गए हमलावरों में से एक की पहचान निगम गुर्जर और दूसरे की पहचान कुलदीप यादव के रूप में हुई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार निगम गुर्जर का किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है. निगम गर्जुर पेशे से एक ट्रक ड्राइवर है, जबकि कुलदीप यादव पुरानी गाड़ियों को सेल-परचेज का काम करता है. 

पुलिस को 3 लोगों की तलाश

आफताब पूनावाला पर हमले को लेकर दिल्ली के प्रशांत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने बताया कि वह कुल पांच लोग आए थे. तीन लोग मौके से फरार होने में सफल रहे. दिल्ली पुलिस के जवानों ने आफताब को ले जा रही वैन पर हमला होने के बाद हमलावरों को डराने और आत्मरक्षा के लिए पिस्टल निकाली थी. इस हमले में आफताब को कोई चोट नहीं आई है. 

इसे भी पढ़ेंः-

Monkeypox: अब इस नाम से जाना जाएगा मंकीपॉक्स, WHO ने किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget