एक्सप्लोरर

एक हैमर, तीन ब्लेड और चाकू...श्रद्धा की हत्या के लिए आफताब ने किया था इस्तेमाल, खुद भी हुआ घायल, लगे थे पांच टांके

Delhi Murder Case: श्रद्धा वॉकर की हत्या का आरोप उसी के लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला पर लगा है. आरोपी ने हत्या के बाद डेड बॉडी के कई टुकड़े किए थे और इन्हें जंगलों में फेंक दिया था.

Delhi Shraddha Murder Case: दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला (Aftab Poonawala) के कबूलनामे से कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की ओर से दाखिल की गई चार्जशीट में कबूलनामे में आरोपी ने बताया कि हत्या के दिन क्या-क्या हुआ था और उसने श्रद्धा (Shraddha Walkar) की डेड बॉडी को किस तरह ठिकाने लगाया था.

आफताब ने अपने कबूलनामे में बताया कि 18 मई 2022 को दोनों की घर के खर्चे को लेकर कहासुनी हो गई थी. श्रद्धा ने उसे गालियां दीं जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने अपनी ही गर्लफ्रेंड की हत्या करने की ठान ली. आरोपी ने श्रद्धा को फर्श पर गिराया और उसके ऊपर बैठकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. 

शव को काटने के लिए खरीदा सामान

आरोपी ने हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े-टुकड़े कर जंगल और शहर भर में फेंकने की प्लानिंग की. आरोपी ने शव को काटने के लिए 19 मई को 60 फूटा रोड छत्तरपुर पहाड़ी से एक हार्डवेयर की दुकान से एक हैमर, एक आरी और उसकी तीन ब्लेड खरीदी. इसके अलावा उसने मंदिर वाली रोड छत्तरपुर के पास स्थित एक दुकान से ट्रेश बैग, एक चाकू और एक चॉपर खरीदा था. 

खुद भी हुआ था घायल

इन सब चीजों को बैग में रखकर जब वो घर जा रहा था तो बैग में रखे चाकू से उसके सीधे हाथ पर कट लग गया था. इसके बाद उसने अपने घर के पास में एक डाक्टर से पांच टांके लगवाए थे. आरोपी ने फिर शव के टुकड़े करने शुरू किए. इन टुकड़ों को रखने के लिए उसने 25 हजार रुपये में एक फ्रिज खरीदा था. शव को काटने के बाद आरोपी ने कुछ बॉडी पार्ट ट्रैश बैग में पैक कर दिए थे और कुछ बॉडी पार्ट्स को फ्रिज में रख दिया था. 

शव के टुकड़ों को जंगल में फेंका 

आफताब (Aftab Poonawala) ने श्रद्धा (Shraddha Walkar) के शव के टुकड़ों को छत्तरपुर पहाड़ी के श्मशान घाट के पास वाले जंगल, उत्तरपुर एन्क्लेव के पीछे वाले जंगल, गुरुग्राम की तरफ जाने वाले एमजी रोड और छत्तरपुर पहाड़ी के पास वाले जंगल में फेंका था. कुछ टुकड़ों को उसने पेट्रोल से जला दिया था. 

ये भी पढ़ें- 

Shraddha Murder Case: 'कई हड्डियों को ग्राइंडर में पीसकर उसके पाउडर को सड़क पर फेंका', श्रद्धा मर्डर केस में खुलासा, पढ़ें- आफताब का पूरा कबूलनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget