एक्सप्लोरर

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में लश्कर के दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Shopian Encounter: कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मारे गए एक आतंकी की पहचान आदिल अहमद वानी के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि आदिल जुलाई 2020 से एक्टिव था.

Shopian Encounter: जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. अधिकारियों के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों में से एक हाल में हुई उस व्यक्ति की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का रहने वाला था.

क्षेत्र में आतंकवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के दरगड़ इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों ने गोलीबारी करना शुरू कर दिया जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.

तीन सुरक्षाकर्मी घायल

अधिकारियों ने बताया कि लश्कर ए तैयबा का मुखौटा संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है. उन्होंने कहा, “तीन सुरक्षाकर्मी इस अभियान में घायल हो गए. उनमें से एक ने बाद में यहां स्थित एक अस्पताल में दम तोड़ दिया.” मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान आदिल वानी के रूप में की गई है जिसने जो 2020 में आतंकी संगठन में शामिल हुआ था.

दो सप्ताह में 15 आतंकी ढेर

कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने एक ट्वीट में कहा, “मारे गए एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद वानी के रूप में की गई है जो जुलाई 2020 से सक्रिय था. दो सप्ताह में अब तक 15 आतंकवादियों को मारा जा चुका है.” कुमार ने कहा कि वानी सगीर अहमद की हत्या में शामिल था जो उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आदिल वानी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले बढ़ई साकिर वानी की हत्या में शामिल था. आदिल प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन टीआरएफ के शोपियां जिले का कमांडर था.’

जम्मू के किश्तवाड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार, ग्रेनेड भी हुआ बरामद

गुलाम नबी आजाद बोले, आतंकियों को जिंदा पकड़ने पर ही होगा नागरिकों की हत्याओं की साजिश का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget