जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आज सुबह 10 बजे ट्वीट कर कहा कि शोपियां के रेबान में आतंकियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया.

श्रीनगर: जम्म-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के रेबान इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया था. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका बलों ने जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है.
सीआरपीएफ, जम्मू एवं कश्मीर पुलिस, और राष्ट्रीय राइफल्स की एक संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ के बाद खोजपुरा इलाके से आतंकवादी का शव बरामद किया गया. Operation launched at #Rebon #Shopian this morning on a credible input. Exchange of fire on. Two to three terrorists holed in.More details to follow.
— J&K Police (@JmuKmrPolice) March 9, 2020
Source: IOCL























