एक्सप्लोरर

शिवसेना का एलान, जिन्ना का पोस्टर हटाने वाले को मिलेगा 5 लाख का इनाम

शनिवार को वाराणसी के अर्दली बाजार में अब शिव सैनिकों ने मोहम्मद अली जिन्ना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है.

नई दिल्ली: एएमयू में मुहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर का विवाद अब प्रधामनमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र भी पहुंच गया है. शनिवार को वाराणसी के अर्दली बाजार में अब शिव सैनिकों ने मोहम्मद अली जिन्ना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान शिव सैनिकों ने एक घोषणा भी की है. शिवसेना इकाई ने जिन्ना का पास्टर हटाने वाले को 5 लाख रुपये बतौर इनाम देने की घोषणा की है.

जिन्ना को तवज्जो देना ठीक नहीं: अजय चौबे

शिवसेना के उप-राज्य प्रमुख अजय चौबे ने कहा कि आज भी पाकिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी कर रहा है और जवानों के सिर काट रहा है. इसी पाकिस्तान को भारत से अलग कर बसाने में जिन्ना ने अहम भूमिका निभाई थी. जिन्ना वास्तव में एक खलनायक है, जिसे तवज्जो दिया जाना ठीक नहीं है.

अजय चौबे ने बताया कि जिन्ना की फ़ोटो हटाये जाने को लेकर शिवसेना ने 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. शिवसेना के कार्यकर्ता इस पोस्टर को शहर के कई इलाकों में दीवारों और ऑटो पर लगा रहे हैं. शिवसेना ने एएमयू प्रशासन पर जिन्ना का महिमा-मंडन करने के लिए मुकदमा दर्ज करने की मांग की. शिवसैनिकों का कहना है कि खलनायक को हीरो बताकर एएमयू प्रशासन देशद्रोह का काम कर रहा है.

ऐसे शुरू हुआ था विवाद

दरअसल, कैंपस में विवाद की शुरुआत बीजेपी के सांसद सतीश कुमार गौतम की ओर से वाइस-चांसलर को लिखे गए एक चिट्ठी से हुई. सांसद ने लिखा कि उन्हें पता चला है कि यूनिवर्सिटी के यूनियन-हॉल में जिन्ना की तस्वीर लगी है और ये कैसे हो सकता है कि जिसने विभाजन कराया, उसकी तस्वीर यूनिवर्सिटी लगाए. इसे लेकर हिंदूवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया. जिन्ना का पुतला फूंका गया. छात्र-संघ के सदस्यों और हिंदू-संगठन के सदस्यों में झड़पें हुईं. पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी झड़प हुई. इसके बाद पुलिस ने बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र घायल भी हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
लाठीचार्ज का कौन जिम्मेदारी? राहुल गांधी ने की अमित शाह से इस्तीफे की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
Xप्लेन: 'पैसे खत्म हो गए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?
'पैसे खत्म हुए, उधार लेता हूं', भारत में कैसे पड़ रही बेरोजगारी और कर्ज की दोहरी मार?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget