एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र विधान परिषद: इस सीट पर बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी शिवसेना

शिवसेना एक बार फिर अपनी सहयोगी बीजेपी से दो-दो हाथ करेगी. शिवसेना के श्रीनिवास वनगा कल ही पालघर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के राजेंद्र गावित से हार गये थे.

मुम्बईः एक बार फिर महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी एक चुनाव में आमने-सामने आने वाले हैं. शिवसेना महाराष्ट्र विधान परिषद की कोंकण संभाग स्नातक सीट पर 25 जून को होने वाला चुनाव लड़ेगी. पार्टी के एक नेता ने यह बात कही. शिवसेना एक बार फिर अपनी सहयोगी बीजेपी से दो-दो हाथ करेगी. शिवसेना के श्रीनिवास वनगा कल ही पालघर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के राजेंद्र गावित से हार गये थे.

इस बारे में शिवसेना के एक नेता ने बताया कि पार्टी ने ठाणे के पूर्व महापौर संजय मोरे को कोंकण संभाग स्नातक सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है. मोरे का अन्य लोगों के साथ ही बीजेपी के निरंजन दावखारे से मुकाबला होगा जिनके पास पिछले महीने ही इस्तीफा देने से पहले यह सीट थी. दावखारे एनसीपी छोड़कर बीजेपी से जुड़ गये थे.

बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय नवल पाटिल के बेटे अंकित विजय पाटिल को नासिक संभाग शिक्षक सीट से चुनाव में उतार सकती है.

महाराष्ट्र विधान परिषद की तीन सीटों के लिए होने वाले इस द्विवार्षिक चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि सात जून है. मतगणना 28 जून को होगी. परिषद के वर्तमान सदस्यों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget