एक्सप्लोरर

OBC Reservation: MP में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण के लिए शिवराज सरकार ने की तैयारी, अगली सुनवाई में दिग्गज वकील रखेंगे हाईकोर्ट में दलीलें

OBC Reservation: MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके मंत्रिमंडल के पिछड़ा वर्ग के मंत्रियों की तीन घंटे तक बैठक चली. बैठक में चिंतन किया गया कि किस तरह 27% ओबीसी आरक्षण देना सुनिश्चित किया जाए.

OBC Reservation: मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के मुद्दे पर घिरी शिवराज सिंह की सरकार ने अब नई रणनीति बनाई है. जिसके तहत तय हुआ है कि उच्च न्यायालय में होने अगली सुनवाई में दिग्गज वकील सरकार का पक्ष रखेंगे रखेंगे और न्यायालय से आग्रह करेंगे कि इसी सुनवाई को अंतिम मानकर पिछड़ा वर्ग के हित में 27 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी जाए.

इस मुद्दे पर आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके मंत्रिमंडल के पिछड़ा वर्ग के मंत्रियों की तीन घंटे तक बैठक चली. जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. बैठक के बाद राज्य के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में चिंतन किया गया कि किस तरह प्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण देना सुनिश्चित किया जाए.

दिग्गज वकीलों की सेवाएं ली जाएंगी

बैठक में तय हुआ है कि इस आरक्षण के संबंध में न्यायालय में होने वाली अगली सुनवाई में देश के दिग्गज वकीलों की सेवाएं ली जाएंगी ताकि पिछड़ा वर्ग के हित में 27 प्रतिशत आरक्षण देना सुनिश्चित किया जा सके. यह तय किया गया है कि देश के वरिष्ठ वकीलों में शामिल रविशंकर प्रसाद और तुषार मेहता सहित अन्य दिग्गज वकीलों की इसके लिए सेवाएं ली जाएं. इस सुनवाई में स्वयं एडवोकेट जनरल न्यायालय से आग्रह करेंगे कि इसी सुनवाई को अंतिम मानकर पिछड़ा वर्ग के हित में 27 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी जाए.

बैठक में दोहराया गया कि शिवराज सरकार पिछड़ों को 27 फीसदी आरक्षण देने के वचन से बंधी है. मालूम हो कि 2019 में कमलनाथ सरकार ने पिछड़ों को आरक्षण बढ़ाने का फैसला किया था जो बाद में उच्च न्यायालय में फंस गया. न्यायालय ने पचास फीसदी से ज्यादा आरक्षण होने पर सरकार के फैसले पर रोक लगा दी, जिसके बाद से ये रोक बरकरार है और बीजेपी-कांग्रेस एक दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:
महिला हॉकी टीम की प्रत्येक सदस्य को 31 लाख रुपये देगी शिवराज सरकार, मुख्यमंत्री बोले- उनका दिल टूटने नहीं देना है
MP: लंबे अंतराल के बाद सीएम शिवराज से मिले कैलाश विजयवर्गीय, साथ में गाया गाना- ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
DU के नए PG हिस्ट्री सिलेबस पर विवाद, हटाया गया दिल्ली 'सल्तनत' पेपर
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
‘12 साल में 4 गुणा बढ़ा रक्षा उत्पादन’, राजनाथ का सैनिकों के नाम संदेश
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget