एक्सप्लोरर

शिवराज सरकार ने केंद्र से की मांग, प्रवासी मज़दूरों को वापस लाने के लिए 30 ट्रेनें चलाई जाएं

सरकार के खाद्य और आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का दावा है कि हमारी सरकार मजदूरों को वापस लाने उनको गांव तक पहुंचाने और फिर बाद में उनके खाने पीने और रोजगार तक का इंतजाम करेगी.

भोपाल: मध्य प्रदेश में प्रवासी मजदूर शिवराज सरकार के लिए बड़ी चिंता का कारण हैं. अब तक साठ हजार से ज्यादा मजदूर दूसरे प्रदेश से आ चुके हैं. इसके बाद भी गुजरात हरियाणा उत्तर प्रदेश और गुजरात में हजारों मजदूर फंसे हुए हैं. सरकार इन मजदूरों की लगातार निगरानी कर रही है और केंद्र सरकार से प्रवासी मजदूरों को वापस लाने के लिए तीस ट्रेन चलाने की मांग की है.

सरकार के खाद्य और आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का दावा है कि हमारी सरकार मजदूरों को वापस लाने उनको गांव तक पहुंचाने और फिर बाद में उनके खाने पीने और रोजगार तक का इंतजाम करेगी. इसके लिये पूरे इंतजाम किए हैं. राज्य सरकार ने इसके लिये दो आईएएस अफसरों की टीम लगाई है जो दूसरे राज्यों की सरकारों के साथ बसों से या फिर ट्रेन की मदद से उनको लाने की कोशिश कर रही है.

इसके बाद भी कुछ मजदूर विभिन्न राज्यों से पैदल या फिर अपने अपने इंतजामों से आ रहे हैं, उनको नहीं रोका जा सकता. उनको समझाया जा रहा है कि कुछ दिन इंतजार करो सरकार उनकी मदद करेगी. बाहर रह रहे मजदूरों के खातों में भी हजार हजार रूपये डाले जा रहे हैं. शिवराज सरकार ने चार करोड़ रुपये इन मजदूरों के खातों में पैसे डाले हैं. इससे उनको फायदा होगा.

इधर मध्य प्रदेश में गुजरात, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से मजदूरों का आना जारी है. इनमें से अधिकतर अपने खर्चे पर गाड़ियां कर चार या पांच दिन यात्रा करके पहुंच रहे हैं. सरकारी अधिकारी इन दूर से आने वाले लोगों की मेडिकल जांच कर इनके रुकने और खाने पीने का इंतजाम में जुटी है.

उधर मघ्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि शिवराज सिंह सरकार मजदूरों की वापसी मामले में बुरी तरह फेल साबित हो रही है. हर रोज हजारों मजूदर अपने खर्चे पर दूसरे प्रदेशों से चले आ रहे हैं. इनके लिए सरकार सिर्फ हवाई दावे कर रही है. ये सच्चाई से परे है. भोपाल के आसपास ही सैंकड़ों मजदूर पैदल आते दिख रहे हैं, ऐसे में शिवराज सरकार क्या कर रही है, इसका जबाव दे. भोपाल में बुधवार की रात को भी तेलंगाना से एक हजार मजदूरों को लेकर विशेष ट्रेन आई, जिसमें आए मजदूरों को प्रशासन ने उनके जिलों में वापस भेजा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
Xप्लेन: जॉर्ज-बंगारू के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तरुण तेजपाल की कहानी
जॉर्ज के इस्तीफे से लेकर मैच फिक्सिंग खुलासा! रेप केस में जेल जाने वाले तेजपाल की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget