एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: उलझन को सुलझाने के लिए अब इस एंगल पर काम कर रही है टीम

महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर सस्पेंस और गहराया गया है. सूत्रों के मुताबिक अब शिवसेना और एनसीपी-कांग्रेस के बीच 50-50 का फॉर्मूला आ गया है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सियासी बुनावट उलझी हुई है. सत्ता के शिखर तक पहुंचने और सुचारू रूप से चलाने के लिए तमाम उलझन को सुलझाने के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने और उसमें तीनों पार्टियों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के वचन पत्र के प्रमुख बिंदुओं को शामिल करने को लेकर एक टीम लगातार काम कर रही है.

कॉमन मिनिमम प्रोग्राम फाइनल होने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसमें तकरीबन 2 दिन का वक्त लगेगा. इसमें शिवसेना एनसीपी और कांग्रेस तीनों के दो प्रमुख मुद्दे उभर कर सामने आए हैं. इसमे किसानों की कर्ज माफी और विकास के प्रोजेक्ट प्रमुख हैं. इसके अलावा सरकार चलाने के लिए साझा समझौते में कुछ बिंदु शामिल किए जाएंगे और उसके बाद शिवसेना की अगुवाई में सरकार बनेगी.

एनसीपी-कांग्रेस के बीच 50-50 का फॉर्मूला महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर सस्पेंस और गहराया गया है. सूत्रों के मुताबिक अब शिवसेना और एनसीपी-कांग्रेस के बीच 50-50 का फॉर्मूला आ गया है. सूत्र बता रहे हैं कि एनसीपी और कांग्रेस नहीं चाहते कि पांच साल तक शिवसेना का ही मुख्यमंत्री रहे. एनसीपी ने इस मुद्दे को लेकर शिवसेना से बात की है. एनसीपी और कांग्रेस का कहना है कि ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री शिवसेना और एनसीपी-कांग्रेस में बंटे.

जानकारी के मुताबिक पहले एनसीपी और कांग्रेस बीजेपी को कुर्सी से दूर रखने के लिए शिवसेना को समर्थन देने को तैयार हो गए थे. इसके साथ ही पांच साल के लिए शिवसेना की सीएम भी तय होना था. लेकिन अब एनसीपी खेमे से खबर निकल कर आ रही है कि शिवसेना के पास 56 सीटें और हमारे पास 54 सीटें हैं. ऐसे में महज दो सीट के अंतर से दूसरी बड़ी पार्टी होने के बावजूद पांच साल के लिए सीएम पद शिवसेना को देना ठीक नहीं है. इसीलिए अब एनसीपी की ओर से ढाई ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद के बंटवारे का दांव खेला गया है.

कांग्रेस ने मांगा दो दिन का वक्त, आज नहीं होगी बैठक- सूत्र इस बीच एक महाराष्ट्र की राजनीति से एक और बड़ी खबर सामने आयी है. सूत्रों के मुताबिक आज कांग्रेस-एनसीपी की बैठक नहीं होगी. शरद पवार ने अहमद पटेल से फ़ोन पर बात की. इस बातचीत के दौरान कांग्रेस से दो दिनों का समय और मांगा. कांग्रेस का कहना है कि हमें इस पर शुरू से विचार करना होगा, इसलिए थोड़ा ज्यादा टाइम चाहिए. वहीं एक और खबर है कि दिल्ली से कांग्रेस नेता मुंबई नहीं जाएंगे.

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर उठापटक जारी है. विधानसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर चले लंबे विवाद के बाद दोनों पार्टियों के रास्ते अलग हो गए. अब शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस राज्य में सरकार बनाने की कवायद में जुट गई हैं. राज्यपाल ने एनसीपी को आज रात 8.30 बजे तक बहुमत के साथ सरकार का दावा पेश करने का मौका दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget