एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'हम नहीं हैं नामर्दों की औलाद', बीजेपी पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- मोदी जी मणिपुर जाकर दिखाओ

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने सुना मोदी जी अमेरिका जा रहे हैं. अमेरिका जा सकते है, लेकिन मणिपुर नहीं जाएंगे.

Uddhav Thackeray On PM Modi: शिवसेना (UBT) के नेता उद्धव ठाकरे ने रविवार (18 जून) को मुंबई में एक जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जोरदार प्रहार किया. उन्होंने इस दौरान शिंदे गुट पर भी निशाना साधा. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने कहा कि आप सभी के उत्साह को देखकर मुझे बहुत खुशी मिली. मेरे पास कुछ भी नहीं है, न पद न चिह्न फिर भी आप सब मेरे साथ हैं. जो जा रहे हैं उन्हें जाने दो. कितने भी अफजल खान आने दो कोई फर्क नहीं पड़ता.

केंद्र पर हमला करते हुए ठाकरे ने कहा कि मुझे उनसे बस यही कहना है कि हम नामर्दों की औलाद नहीं हैं. तुम्हें ईडी-सीबीआई की ताकत दिखानी है तो मणिपुर में जाकर दिखाओ. उन्होंने कहा कि मैंने सुना मोदी जी अमेरिका जा रहे हैं. अरे आप मणिपुर जा कर दिखाओ. अमेरिका जा सकते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जाएंगे. इस रैली में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि अगर समाज को आगे बढ़ना है तो उसे शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए. अपने काम की वजह से उद्धव साहब का नाम देश के टॉप-3 मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में था. 

शिंदे सरकार पर साधा निशाना

आदित्य ठाकरे ने शिंदे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने जनता के हित के लिए जो काम शुरू किए थे, वे सब इस देशद्रोही सरकार ने बंद कर दिए हैं. मैं चुनौती देता हूं, मुंबई नगर निगम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाली देश या दुनिया में कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है. मुंबई नगर निगम की वित्तीय स्थिति को दुरुस्त करते हुए हमने मुंबई नगर निगम की जमा राशि को 650 करोड़ रुपये के घाटे से बढ़ाकर 92 हजार करोड़ रुपये कर दिया है. 

संजय राउत ने दी चुनौती

इस रैली में शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि ये फसल शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की ओर से बोया गया असली बीज है. ये वो चिंगारी हैं जो उन्होंने महाराष्ट्र में बोई है. दम है तो मुंबई समेत 14 नगर निगमों के चुनाव जीतकर दिखाओ, फिर मुंबई पर कब्जा करने की बात करो. सुप्रीम कोर्ट ने एक लाइन के फैसले में इस सरकार को बर्खास्त कर दिया है.

ये भी पढ़ें- 

'भगवंत सीएम हैं या पायलट', बीजेपी नेता अमित शाह बोले- मान का एक ही काम, केजरीवाल को देश घुमाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Twisha Sharma case: पहले फंदा खुलवाया और फिर लाश नीचे उतारी! गिरिबाला के घर CBI ने रिक्रिएट किया ट्विशा की मौत का सीन
फंदा खुलवाया, फिर लाश नीचे उतारी! गिरिबाला के घर CBI ने रिक्रिएट किया ट्विशा की मौत का सीन
भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू, होर्मुज को लेकर चल रहे तनाव के बीच क्यों खास है ये डील?
भारत-ओमान व्यापार समझौता आज से लागू, होर्मुज को लेकर चल रहे तनाव के बीच क्यों खास है ये डील?
'सीनियर वकीलों को दलीलें रखने की अनुमति नहीं, सिर्फ यंग लॉयर...', सुप्रीम कोर्ट ने क्यों दिया ऐसा आदेश?
'सीनियर वकीलों को दलीलें रखने की अनुमति नहीं, सिर्फ यंग लॉयर...', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
ममता सरकार में हुए लक्ष्मी भंडार घोटाले की SIT जांच के आदेश, CM शुभेंदु बोले- घुसपैठियों ने हड़पा महिलाओं का हक
ममता सरकार में हुए लक्ष्मी भंडार घोटाले की SIT जांच के आदेश, CM शुभेंदु बोले- घुसपैठियों ने...

वीडियोज

Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Baby Breathing: मां के पेट में सांस कैसे लेता है बच्चा, कौन सी साइंस करती है काम?
मां के पेट में सांस कैसे लेता है बच्चा, कौन सी साइंस करती है काम?
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget