एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कथित नाराजगी पर संजय राउत की सफाई, कहा- ये तय था कि मेरे परिवार से कोई मंत्री नहीं बनेगा

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर खबर आई है कि मंत्रियों की सूचि में संजय राउत के भाई सुनील राउत का नाम नहीं है. इसी को लेकर संजय राउत की नाराजगी की खबर सामने आयी थी. लेकिन उन्होंने इस पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसी कोई बात थी ही नहीं.

मुंबई: महाराष्ट्र में 32 दिन बाद उद्धव सरकार के 37 मंत्रियों की शपथ होने जा रही है. महीने भर पहले 28 नवंबर को जब शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में शपथ ली थी तो उनके साथ और 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी. इसी विस्तार को लेकरह आज सुबह खबर आयी कि शिवसेना नेता संजय राउत नाराज हैं. उनकी नाराजगी की वजह उनके भाई सुनील राउत का मंत्री नहीं बनना बताया गया.

अब इस कथित नाराजगी पर संजय राउत की ओर से सफाई आई है. संजय राउत ने कहा है कि मैं नाराज नहीं हूं. उन्होंने कहा, ''हमने निश्चित किया था, मेरे परिवार से कोई भी मंत्री नही बनेगा. सरकार बनने में हमारा योगदान है, ये बड़ी बात है. मैं नाराज नही हूं.''

इसके साथ ही उन्होंने सरकार में अनबन के सवाल पर कहा, ''यह सरकार स्थिर है, स्थिर रहेगी, कोई भी अनबन नही है.'' मंत्रीमंडल विस्तार में 32 दिन की देरी को लेकर उन्होंने कहा कि थोड़ी देरी हुई है, तीन पार्टियों की हाय कमांड अलग-अलग है. कांग्रेस को दिल्ली जाना पड़ता है.'' बीजेपी की ओर से मंत्रिमंडल विस्तार कार्यक्रम के बहिष्कार पर भी संजय राउत खुलकर बोले. उन्होंने कहा, ''ये गलत परंपरा है, बीजेपी ने शुरू की है, इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री को भी शामिल होना चाहिए, लेकिन वो नही हो रहे.''

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल में एनसीपी नेता अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे. वहीं किस-किस को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इसको लेकर भी तस्वीर लगभग साफ है. शिनसेना, एनसीपी और कांग्रेस के कुल 36 मंत्री शपथ लेंगे. शिवसेना और एनसीपी कोटे से 13-13 मंत्री जबकि कांग्रेस कोटे से 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं.

जानें कौन कौन हो सकता है आज मंत्रिमंडल में शामिल एनसीपी की फाइनल लिस्ट अजित पवार - डिप्टी सीएम दिलीप वळसे पाटील धनंजय मुंडे अनिल देशमुख डॉ. राजेंद्र शिंगणे हसन मुश्रीफ जितेंद्र आव्हाड नवाब मलिक बालासाहेब पाटील राजेश टोपे राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे दत्ता भरणे अदिती तटकरे संजय बनसोडे कांग्रेस की तरफ से मंत्री अशोक चाव्हाण – केबिनेट केसी पांडवी विजय बडेटिवार अमित देशमुख सुनिल केदार यशोमति ठाकुर वर्षा गायकवाड़ असलम शेख राज्यमंत्री विश्वजीत कदम सतेज पाटिल शिवसेना फाइनल लिस्ट गुलाबराव पाटील दादा भुसे संजय राठोड को वापस मंत्री पद अनिल परब उदय सामंत गुलाबराव पाटील शंभूराजे देसाई दादा भुसे संजय राठोड अब्दुल सत्तार तीन निर्दलियों को भी दिया मौक़ा येडगांवकर शंकरराव गडाख बच्चू कडू
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
राजनीति में क्या करना चाहते हैं अभिजीत दीपके? बता दिया प्लान, ये पोस्ट है पसंद
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला
नशे में थी मां, 9 महीने की बच्ची को झील में फेंक आई, रोंगटे खड़े करने वाला मामला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget