एक्सप्लोरर

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस की पहली चुनावी जीत, परली में सरपंच उपचुनाव में BJP को किया पराजित

शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार अशरूबाई किरावाले ने सिरसाला गांव में रविवार को हुए सरपंच चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी आशाबाई चोपाडे को हराया.

मुंबई: शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के नव गठित महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के सरपंच उम्मीदवार ने बीड जिले के परली में बीजेपी के उम्मीदवार को हरा दिया. गठबंधन की यह पहली चुनावी जीत है. शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद बीजेपी से अलग होकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (एनसीपी) और कांग्रेस के साथ मिलकर एमवीए का गठन किया है.

एमवीए की उम्मीदवार अशरूबाई किरावाले ने सिरसाला गांव में रविवार को हुए सरपंच चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी आशाबाई चोपाडे को हराया.

दिलचस्प है कि परली में ही विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की पंकाजा मुंडे और एनसीपी नेता उनके चचरे भाई धनंजय मुंडे के बीच तीखा मुकाबला हुआ था, जिसमें धनंजय मुंडे ने जीत हासिल की. बीजेपी के दिवंगत वरिष्ठ नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के कई अहम नेताओं ने रैलियां की थी. इसके बावजूद उन्हें अपने चचरे भाई से शिकस्त खानी पड़ी.

एमवीए की प्रत्याशी की जीत के बाद, धनंजय मुंडे ने एक बयान में कहा, ‘‘पूरी परली तहसील में सिरसाला सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है. सरपंच पद के लिए उपचुनाव कल हुए थे और आज परिणाम आए. यह एमवीए की पहली ऐसी जीत है.’’ बयान में बताया गया है कि किरावाले ने 1395 मतों के अंतर से चुनाव जीता है.

गृह मंत्री अमित शाह बोले- नागरिकता संशोधन बिल के पीछे कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget