एक्सप्लोरर

राहुल गांधी पर बराक ओबामा की टिप्पणी से शिवसेना नाराज, संजय राउत ने कही ये बड़ी बात

न्यूयॉर्क टाइम्स में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संस्मरण “ ए प्रॉमिस लैंड” का रिव्यू प्रकाशित हुआ है. जिसके बाद ये बात सामने आई कि ओबामा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की गई है. ओबामा ने राहुल गांधी को राजनीति का एक नर्वस और अपरिपक्व छत्र बताया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा अपने संस्मरण “ए प्रॉमिस लैंड”  में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी से शिवसेना काफी नाराज है. शिवसेना नेता संजय राउत ने ओबामा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के बारे में बराक ओबामा के ज्ञान पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि, एक विदेशी राजनीतिज्ञ कदापि भारतीय राजनीतिक नेताओं के बारे में ऐसी राय नहीं दे सकता है.

राउत ने यह भी कहा कि ओबामा की टिप्पणी को लेकर भारत में शुरू हुई राजनीतिक बहस सही नहीं है. राउत ने कहा कि, “ हम यह नहीं कहेंगे कि ट्रंप पागल है. ओबामा भारत के बारे में आखिर कितनी जानकारी रखते हैं?”

ओबामा ने राहुल गांधी को राजनीति का नर्वस छात्र कहा

बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के संस्मरण “ ए प्रॉमिस लैंड”  का रिव्यू प्रकाशित हुआ है. जिसके बाद ये बात सामने आई कि ओबामा द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी की गई है. ओबामा ने राहुल गांधी को राजनीति का एक नर्वस और अपरिपक्व छत्र बताते हुए लिखा है कि, जिस प्रकार कोई छात्र अपने टीचर को इंप्रेस करने के लिए बिना उस विषय की योग्यता के खूब पढ़ाई करता है ठीक उसी प्रकार राहुल गांधी में भी कच्चापन और घबराहट नजर आती है.

ओबामा की टिप्पणी पर राजनीति शुरू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर की गई ओबामा की टिप्पणी पर राजनीति भी शुरू हो गई है. जहां कांग्रेस राहुल गांधी के पक्ष में बोल रही है तो वहीं बीजेपी को राहुल गांधी पर निशाना साधने का एक और मौका मिल गया है. बता दें कि बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा है कि, “  नर्वस और कम गुणवत्ता वाला!!  बोलो कौन”?

कांग्रेस कर रही राहुल गांधी का बचाव

वहीं कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि, ओबामा और राहुल गांधी कुछ समय पहले मिले होंगे, शायद 8-10 साल पहले जब वह अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में भारत आए थे. कुछ बैठकों में किसी का आकलन करना कठिन है. राहुल गांधी का व्यक्तित्व तब से बदल गया है, उन्होंने बहुत अनुभव प्राप्त किया है."

गौरतलब है कि शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार में हैं. महा विकास अगाड़ी नाम के गठबंधन ने हाल ही में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया है. संजय राउत ने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार आने वाले चार वर्षों में राज्य को और मजबूत बनाएगी.

ये भी पढ़ें दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7340 नए केस, 96 और मरीजों की जान गई Diwali 2020: दीयों की रौशनी से जगमगाया पूरा देश, कहीं जले पटाखे तो कहीं सादगी से मना त्योहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget