एक्सप्लोरर

शिवसेना ने बीजेपी पर लगाए आरोप, कहा 'कोविड 19 के बजाए यूपी चुनाव पर है फोकस'

शिवसेना के समाचार पत्र सामना में बीजेपी पर कोविड 19 की अनदेखी कर यूपी चुनाव पर फोकस बनाने का आरोप लगाया गया है.

शिवसेना ने बुधवार को अपने समाचार पत्र सामना के जरिए दावा किया है कि बीजेपी कोविड 19 महामारी से  निपटने के बजाय अपनी छवि को सुधारने और अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतने के लिए काम कर रही है. सामना में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने में नाकाम रहने के बाद बीजेपी ने अपना ध्यान उत्तर प्रदेश पर केंद्रित कर लिया है. साथ ही शिवसेना ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'मिशन उत्तर प्रदेश' पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की है. 

बीजेपी की आलोचना करते हुए सामना में कहा गया है कि 'ऐसा लगता है जैसे देश में सभी मुद्दों का समाधान हो गया है और चुनाव घोषित करने और उन्हें लड़ने का ही काम बचा है, निस्संदेह संसदीय लोकतंत्र में चुनाव महत्वपूर्ण है, लेकिन क्या वर्तमान स्थिति में चुनाव प्राथमिकता है? 'सामना में बताया गया है कि बीजेपी अपनी खराब छवि को बेहतर इस वजह से बनाने में लगी है, क्योंकि यूपी यूपी के पंचायत चुनावों में उसने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था.

बंगाल में आठ चरणों में हुए मतदान की वजह से फैला वायरस

सामना में दावा किया गया है कि कोविड 19 के मद्देनजर असम, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में चुनाव स्थगित करने या एक ही चरण में कराने की मांग की जा रही थी, लेकिन पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में मतदान हुआ जिसकी वजह से कोरोना वायरस न केवल पश्चिम बंगाल में बल्कि पूरे देश में फैल गया.

'कोविड को रोकना होनी चाहिए प्राथमिकता'

सामना में कहा गया है कि यूपी में कोविड 19 प्रबंधन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है और बीजेपी को वहां के विधानसभा चुनावों और 2024 में लोकसभा चुनावों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस को रोकने पर ध्यान देना चाहिए, वरना गंगा नदी हिंदू शवों की वाहक होगी.

इसे भी पढ़ेंः

Cyclone Yaas Live: तूफान 'यास' के कारण तटीय जिलों में भरा पानी, गांव और छोटे कस्बे पानी में डूबे

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की ‘ड्राइव-इन वैक्सीनेशन’ अभियान की शुरुआत, कार में बैठे-बैठे लगवा सकेंगे वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'राहुल गांधी को प्रयागराज की जगह रांची जाना था', किरेन रिजिजू का तंज
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
'भारत को विश्वगुरु बनाना है तो...,' मोहन भागवत का बड़ा बयान
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget