एक्सप्लोरर

शिखर सम्मेलन : JNU को टॉप रैंकिंग वहां हुए शोधों पर मिली है, 'अफजल' के नारों के लिए नहीं : जावड़ेकर

नई दिल्ली : एबीपी न्यूज के 'शिखर सम्मेलन' में मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने का सर्टिफिकेट 'अटेस्ट' (सत्यापन) करने का नियम सरकार ने बदला. यह जनता के प्रति विश्वास का एक कदम था. सरकार, संवेदनशीलता से काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि हर विभाग में दलाली की परंपरा को खत्म कर दिया गया है.

तीन साल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया है कि तीन साल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है. प्रकाश जावड़ेकर ने दावा किया कि सरकारें जब तीन साल चल जाती हैं तो 'एंटी इंकंबेंसी' आती है. लेकिन, मोदी सरकार के साथ उल्टा हो रहा है. समय के साथ जनता का विश्वास बढ़ रहा है और लगातार चुनावों में मिलने वाली जीत इसका उदाहरण है.

पांच गुणों के साथ नई शिक्षा नीति की तैयारी

मानव संसाधन मंत्री ने कहा कि सरकार नई शिक्षा नीति को लेकर तैयारी कर रही है. इस शिक्षा नीति का ध्येय होगा कि इसमें एक्सेसिबिलिटी (उपलब्धता), क्वालिटी (गुणवत्ता), इक्वीटी (समानता), अफोर्डबिलिटी (आर्थिक सक्षमता) और अकाउंटबिलिटी (उत्तरदायिता) हो. इससे देश विकास के मार्ग पर और तेजी से जाएगा.

जेएनयू को जो रैंकिंग मिली है वह वहां पर हुए शोधों की वजह से मिली है एक सवाल के जवाब में प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि एक या दो यूनिवर्सिटी में ही कुछ आंदोलन होते हैं, उससे देश की तुलना नहीं की जा सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेएनयू को जो रैंकिंग मिली है वह वहां पर हुए शोधों की वजह से मिली है लेकिन इन सूचनाओं को सुर्खियां नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि जेएनयू को रैंकिंग इसलिए नहीं मिली है कि वहां 'अफजल' के लिए नारे लगे हैं.

शिक्षा विभाग के बारे में उन्होंने जानकारी दी

शिक्षा विभाग के बारे में उन्होंने जानकारी दी और कहा कि सरकार सबसे बड़ा काम 'आउटपुट' जांच का किया. इसके लिए टीचर्स की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधरी दिखेगी. साथ ही यह भी होगा कि प्राइवेट स्कूलों से बच्चे सरकारी स्कूल में आएंगे.

रोजगार का मतलब केवल सरकारी नौकरी नहीं है : जावडेकर

नई शिक्षा नीति को लेकर भी प्रकाश जावडेकर ने संभावना जताई. उन्होंने कहा कि 26 करोड़ छात्र देश में स्कूली शिक्षा ले रहे हैं. जबकि तीन करोड़ छात्र उच्च शिक्षा ले रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार की संभावनाएं बढ़ी हैं. उन्होंने कहा कि रोजगार का मतलब केवल सरकारी नौकरी नहीं है.  साथ ही उन्होंने नए आईआईएम और आईआईटी खोलने के निर्णय को सही बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 10 Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Live: लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा, सदन का कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
CJP मार्च में घायल हुए पुलिसकर्मियों के परिजन कैमरे के सामने आए, बेटी बोली- 'मेरे पापा को...'
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
शहजाद पूनावाला ने दिया भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा? X के अकाउंट में किया बदलाव
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी
फिर गरमाया कावेरी जल विवाद: तमिलनाडु को पानी छोड़ने के विरोध में कर्नाटक बंद की चेतावनी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी के मॉर्फ्ड फोटो पर एक्शन, इंस्टा फेसबुक पर FIR, Meta के इंडिया हेड का भी नाम
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget