एक्सप्लोरर

पैरा-एसएफ के कमांडिंग अफसर कर्नल नवजोत सिंह बल की कैंसर से मौत, कश्मीर में ऑपरेशन के लिए मिला था शौर्य चक्र

कर्नल नवजोत सिंह बल एक हाथ कटने के बावजूद भी जंग के मैदान में रहते थे. कैंसर होने के बावजूद भी उन्होंने मैराथन में हिस्सा लिया था. आखिरी समय में उन्होंने देशभक्ति की भावना से सराबोर एक कविता भी लिखी थी.

 

नई दिल्ली: ‘सेहत का मेरी मिजाज थोड़ा कभी कमजोर था, पर मेरा हौसला हिमालय की चट्टानों से भी ज्यादा कड़ा था.’ ये आखिरी शब्द थे पैरा-एसएफ के पूर्व कमांडिंग अफसर, कर्नल नवजोत सिंह बल के. कोरोना वायरस के कहर के बीच गुरूवार को बेंगलुरू में भारतीय सेना की एलीट पैरा-एसएफ रेजीमेंट के पूर्व सीओ की कैंसर लड़ते हुए मौत हो गई.

शौर्य-चक्र विजेता कर्नल नवजोत सिंह बल ने अस्पताल से अपनी आखिरी सेल्फी ली जिसमें वे मुस्कराते हुए दिख रहे हैं. एक हाथ कटने के बावजूद वे युद्ध के मैदान में रहते थे और कैंसर होने के बावजूद 21 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लिया था. आखिरी समय में लिखी उनकी कविता दिखाती है कि वे वाकई में एक सच्चे योद्धा थे.

पैरा-एसएफ के कमांडिंग अफसर कर्नल नवजोत सिंह बल की कैंसर से मौत, कश्मीर में ऑपरेशन के लिए मिला था शौर्य चक्र

पैतृक तौर से अमृतसर के रहने वाले कर्नल नवजोत सिंह सेना की पैरा-एसएफ (स्पेशल फोर्सेज़) रेजीमेंट की टू-पैरा के सीओ (कमांडिंग ऑफिसर) थे. साल 2003 में कश्मीर में एक मुश्किल ऑपरेशन के लिए शांतिकाल में देश के तीसरे सबसे बड़े बहादुरी पदक, शौर्य चक्र से नवाजा गया था.

लेकिन 2018 में उन्हें कैंसर की बीमारी हो गई थी. इसके लिए उनके दाएं हाथ को काटना भी पड़ा था. इसके बावजूद वे अपनी यूनिट को कमांड करते रहे और राजस्थान के थार रेगिस्तान में एक युद्धभ्यास में हिस्सा लिया था. यहां तक की मैराथन में भी हिस्सा लिया था. लेकिन पिछले साल मार्च में कर्नल नवजोत को अपनी बीमारी के चलते यूनिट छोड़नी पड़ी और उन्हें बेंगलुरू स्थित पैरा-एसएफ रेजीमेंट के ट्रेनिंग सेंटर भेज दिया गया. बेंगलुरू में ही उनका‌ इलाज भी चल रहा था.

अस्पताल में अपने आखिरी वक्त में उन्होनें एक कविता लिखी. इसमें उन्होनें लिखा, "मैं इस जंग में अपने पूरे सामर्थ्य से लड़ा था, होकर निडर, अडिग और अविचल खड़ा था. सेहत का मेरी मिजाज थोड़ा कभी कमजोर था, पर मेरा हौसला हिमालय की चट्टानों से भी ज्यादा कड़ा था."

यहां तक की अपनी आखिरी सेल्फी में भी वे मुस्कुरारे रहे थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी आरती और दो बेटे जोरावर और सहवाज़ हैं. उनके पिता भी सेना में अफसर थे. अपनी कविता में उन्होनें अपने पूरे परिवार का जिक्र किया है. अपनी रेजीमेंट के आदर्श-वाक्य, 'बलिदान परम धर्म:' का भी उल्लेख कर्नल ने अपनी कविता में किया.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget