एक्सप्लोरर

'भारत ही मर जाएगा तो फिर कौन जिंदा बचेगा?', कांग्रेस से वफादारी के सवाल पर बोले शशि थरूर

Shashi Tharoors Reply to Congress: शशि थरूर ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए. उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि भारत सर्वोपरि है.

Shashi Tharoors Reply to Congress: कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने 'ऑपरेशन सिंदूर' पर मोदी सरकार और सेना का समर्थन करते हुए कहा है कि देश की सुरक्षा किसी भी राजनीतिक दल से ज्यादा अहम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी पार्टी का सम्मान करते हैं, लेकिन भारत सबसे पहले है.

थरूर बोले- राष्ट्रीय सुरक्षा पहले, राजनीति बाद में
थरूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कोच्चि के एक स्कूल छात्र ने उनसे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा. थरूर ने कहा, 'हालांकि मैं सार्वजनिक रूप से इस विषय पर बोलने से बचता हूं, लेकिन मुझे लगा कि इस सवाल का जवाब देना जरूरी है.'

थरूर ने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बात का हवाला देते हुए कहा, 'अगर भारत ही मर जाएगा, तो फिर कौन जिंदा बचेगा?' उन्होंने कहा कि जब देश की बात आती है, तो राजनीतिक मतभेद भुलाकर साथ खड़ा होना चाहिए. शशि थरूर ने यह भी कहा कि उनके सरकार के समर्थन वाले रुख की वजह से कई लोग उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह इस रुख पर अडिग रहेंगे क्योंकि यह देशहित में है.

मेरे बयान से पार्टी नाराज, लेकिन मैं सही हूं- थरूर
केरल से सांसद थरूर ने कहा, 'राजनीतिक दल देश को बेहतर बनाने का माध्यम हैं. लेकिन यदि कोई फैसला देशहित में है, तो उसे समर्थन मिलना चाहिए. मेरी नजर में भारत सबसे पहले है.' थरूर ने माना कि उनके बयानों से पार्टी के कुछ नेता नाराज हैं. उन्होंने कहा, 'बहुत से लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं क्योंकि मैंने सरकार और सेना का समर्थन किया, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने जो कहा, वो भारत के लिए सही है.'

उन्होंने कहा कि जब वे 'भारत' कहते हैं, तो उसका मतलब केवल कांग्रेस या किसी एक पार्टी से नहीं, बल्कि सभी भारतीयों से है. थरूर के मुताबिक, संसद में भले सैकड़ों पार्टियां हों, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सबको एकजुट होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget