एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'नग्न सांप्रदायिक अपील', पीएम मोदी के मुस्लिमों को संपत्ति बांटने वाले बयान पर भड़के शशि थरूर, जानें और क्या कहा

Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री मोदी के मुस्लिमों को संपत्ति बांटने वाले बयान पर शशि थरूर ने नाराजगी जताई और कहा कि यह ठीक नहीं है. पीएम मोदी ने राजस्थान में एक रैली के दौरान ये बयान दिया था.

Lok Sabha Election 2024: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी की आलोचना की. उन्होंने पीएम मोदी के बयान को अपमानजनक बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की निजी संपत्ति मुसलमानों को बांट देगी.

शशि थरूर ने एएनआई से बातचीत में सोमवार (22 अप्रैल) को कहा कि यह प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया बहुत ही शर्मनाक भाषण है. तथ्य यह है कि लोगों को एहसास है कि जब वह कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी सारी संपत्ति लेकर मुसलमानों को दे रही है, तो यह सिर्फ एक नग्न सांप्रदायिक अपील है, आम तौर पर कोई भी चुनाव आयोग इस तरह की बात करने के लिए उम्मीदवार को मना करेगा और चेतावनी देगा. थरूर ने कहा कि यह ठीक नहीं है.

पीएम मोदी के बयान पर थरूर ने जताई नाराजगी

थरूर ने कहा कि वह वास्तव में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण से निराश हैं. पीएम मोदी द्वारा कांग्रेस पार्टी पर लगातार 65 वर्षों तक देश पर शासन करने का आरोप लगाया जाता है. क्या हमने लोगों का धन छीनकर मुस्लिम समुदाय को दे दिया है? प्रधानमंत्री इस तरह की बात कैसे कर सकते हैं? मैं वास्तव में उनके बयान से निराश हूं.

पीएम ने क्या कहा था?

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वह हमारी माताओं और बहनों के सोने की जानकारी इकट्ठा करेंगे और फिर इसे उन लोगों को वितरित करेंगे. जिनके लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला अधिकार मुसलमानों का है. वे जांच करेंगे कि हमारी बहनों के पास कितना सोना है, आदिवासी परिवारों के पास कितनी चांदी है और सरकारी कर्मचारियों के पास कितना पैसा है.

कपिल सिब्बल ने पूछा पीएम मोदी से सवाल

इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा और कहा कि क्या देश के 20 करोड़ लोग पीएम मोदी के लिए मायने रखते हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को ऐसी टिप्पणियों पर उन्हें नोटिस जारी करना चाहिए. क्या उनकी कोई आकांक्षा नहीं है? राजनीति इस स्तर तक गिर गयी है और इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ और मैं भी नहीं चाहता कि ऐसा हो. 

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने की विपक्ष की आलोचना तो खरगे ने उठाए सवाल, मुस्लिम लीग से तुलना करने पर भड़के; जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget