एक्सप्लोरर

Gujarat Results: 'मैंने प्रचार नहीं किया इसलिए जवाब नहीं दे सकता', गुजरात में कांग्रेस की करारी हार पर बोले शशि थरूर

गुजरात-हिमाचल में कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में शशि थरूर का नाम शामिल नहीं था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के कारण पार्टी का एक धड़ा उनसे नाराज था.

Shashi Tharoor News: गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम (Gujarat Assembly Election Results 2022) अब लगभग सामने आ गए हैं. गुजरात में बीजेपी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. बीजेपी ने अपना ही 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जब 2002 में उसने 127 सीटें जीती थीं. इस बार के चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ है. कांग्रेस महज 16 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया सामने आई है.

गुजरात में कांग्रेस के अब तक के सबसे खराब प्रदर्शन पर शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने NDTV से कहा, "मैं न तो कोई हूं जिसने गुजरात में प्रचार किया और न ही मैं उन लोगों की सूची में हूं, जिनके प्रचार करने की उम्मीद थी, इसलिए जमीन पर नहीं होने के कारण, मेरे लिए आपको जवाब देना बेहद मुश्किल है."

स्टार प्रचारकों में नहीं था थरूर का नाम

उल्लेखनीय है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शशि थरूर का नाम शामिल नहीं था. वहीं, ऐसा भी माना जा रहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के कारण पार्टी का एक धड़ा उनसे काफी नाराज था, इसलिए उन्हें गुजरात और हिमाचल चुनाव में कोई अहम जिम्मेदारी नहीं दी गई.

'आप ने किया वोट छीनने का काम'

थरूर ने चुनाव परिणामों पर कहा, "यह चौंकाने वाली बात है क्योंकि ऐसा लगता है कि एंटी-इनकंबेंसी ने हिमाचल में हमारे लिए और बीजेपी के खिलाफ काम किया है, जबकि गुजरात में ऐसा नहीं हुआ." उन्होंने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी ने भी कुछ मायनों में वोट छीनने की भूमिका निभाई है." बता दें कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी गुजरात में लगभग 5 विधानसभा सीटों पर लीड कर रही है.

गुजरात में क्या है स्थिति?

गुजरात में बीजेपी 158 सीटों पर आगे चल रही है और कांग्रेस सिर्फ 16 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी पांच सीटों पर लीड कर रही है. गुजरात में तीन सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं. बता दें कि इस बार बीजेपी का वोट शेयर काफी बढ़ा है. बीजेपी को 52 प्रतिशत वोट मिले हैं, कांग्रेस को 27 और आप 12 प्रतिशत वोट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- कांग्रेस को 'ऑपरेशन लोटस' का डर, सीएम भूपेश बघेल बोले- हिमाचल में कुछ भी कर सकती है बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget