एक्सप्लोरर

Tharoor on Jaishankar: थरूर को उल्टा पड़ गया जयशंकर को सलाह देना, अब दी सफाई, बताया दोस्त और काबिल विदेश मंत्री

Tharoor Comment on Jaishankar: कांग्रेस सांसद थरूर ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को शांत रहने की सलाह दी थी, जिसे लेकर उनकी आलोचना हुई तो उन्होंने अपनी टिप्पणी का मतलब समझाया.

Shashi Tharoor On S Jaishankar: कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर विदेश मंत्री एस जयशंकर को दी गई अपनी एक सलाह पर घिरने के बाद सफाई पेश की है. शनिवार, 1 जुलाई को कांग्रेस सांसद ने कहा लंदन में खालिस्तान समर्थकों के भारतीय ध्वज उतारे जाने पर जयशंकर की प्रतिक्रिया से उनका कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि जयशंकर उनके दोस्त के साथ ही काबिल विदेश मंत्री हैं. कांग्रेस नेता ने अपनी सलाह का मतलब भी समझाया कि वो किस बारे में थी.

दरअसल, लंदन स्थित भारतीय दूतावास से जब खालिस्तान समर्थकों ने तिरंगा झंडा उतारने की कोशिश की थी तो अक्सर कूल रहने वाले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी. जयशंकर ने इसके अलावा भी कई मुद्दों पर पश्चिमी देशों को कड़ी प्रतिक्रिया दे चुके हैं. इसे लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एस जयशंकर को सलाह दी थी, जिसका मतलब यह निकाला गया कि वे विदेश मंत्री को खालिस्तान के मुद्दे पर शांत रहने की सलाह दे रहे हैं. शशि थरूर ने अब इसी को लेकर सफाई पेश की है.

थरूर ने बताया किस बारे में थी सलाह

थरूर ने ट्वीट कर लिखा, मेरे दोस्तों ने मुझे कुछ ट्रोल्स भेजे हैं, जिसमें कहा गया है कि मैंने विदेश मंत्री को खालिस्तानियों पर दी गई टिप्पणी के लिए शांत रहने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं है. थरूर ने लिखा, जब भारतीय ध्वज उतारे जाने घटी तो मैंने विदेश मंत्रालय से पहले ही नाराजगी व्यक्त की. आक्रोश प्रकट करना, वास्तव में सबसे उपयुक्त प्रतिक्रिया थी. 

उन्होंने आगे लिखा, जयशंकर को संयम बरतने की मेरी सलाह उनके बेंगलुरु स्थिति बीजेपी युवा मोर्चा के लिए की गई उनकी टिप्पणियों के लिए थी, जिसे विदेशी मीडिया ने पकड़ लिया था और गलत तरीके से दिखाया था.

ये हमारा स्टाइल नहीं- थरूर

थरूर ने आगे लिखा, बिना उकसावे के दूसरे देशों की आंख में उंगली डालना हमारा स्टाइल नहीं है. झंडा फहराने की घटना एक उकसावे की घटना थी और भारत की प्रतिक्रिया उचित थी. इस पर विदेश मंत्री से मेरा कोई मतभेद नहीं है. मैं उन्हें एक मित्र और एक कुशल व योग्य विदेश मंत्री मानता हूं.

जयशंकर ने क्या कहा था ?

विदेश मंत्री एस जयशंकर बीते अप्रैल की शुरुआत में बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उनसे पश्चिमी देशों की टिप्पणी को लेकर सवाल किया गया था, जिस पर उन्होंने कहा था कि पश्चिम को दूसरे के मामले में टिप्पणी करने की बुरी आदत है. वे सोचते हैं कि उन्हें भगवान का दिया किसी तरह का अधिकार है. लेकिन उन्हें सीखना होगा कि अगर वे ऐसा करते रहे तो दूसरे भी करने लगेंगे, जो उन्हें अच्छा नहीं लगेगा और ऐसा हो रहा है.

यह भी पढ़ें

KCR On Maharashtra: 'तेलंगाना में शामिल करो या फिर...', KCR ने महाराष्ट्र के सीमावर्ती गांव के विलय का उठाया मुद्दा, कहा- लोग चाहते हैं कि...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
प्रियंका गांधी के शिक्षा मंत्री पर बयान से हंगामा, पक्ष-विपक्ष भिड़े
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget