एक्सप्लोरर

चीन सीमा विवाद: लद्दाख के चुशूल में कल फिर होगी कोर कमांडर स्तर की बैठक

इस दौरान होने वाली बातचीत मुख्य रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पीछे हटने के दूसरे चरण पर केंद्रित होगी.

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच जारी तनाव को कम करने की कोशिश लगातार जारी है. अब पूर्वी लद्दाख के चुशूल में कल भारत और चीन के बीच कोर कमांडर-स्तरीय वार्ता होगी. वार्ता मुख्य रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ विघटन के दूसरे चरण की प्रक्रिया को लेकर होगी. सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक भारत- चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बैठक में पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने के कदमों पर चर्चा होगी.

इस दौरान होनी वाली बातचीत मुख्य रूप से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पीछे हटने के दूसरे चरण पर केंद्रित होगी. भारतीय सेना ने इस बैठक के सकारात्मक रहने की उम्मीद भी जताई है.

माना जा रहा है कि इस मीटिंग में एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं के हेवी बिल्ट-अप को कम करने के साथ-साथ फिंगर एरिया और डेपसांग प्लेन्स पर चर्चा हो सकती है.

सूत्रों की मानें तो चीनी सेना ने फिंगर एरिया नंबर चार (04) से अपने कैंप और गाड़ियां तो पीछे हटाकर फिंगर 5 पर पहुंचा दिए हैं, लेकिन उसके कुछ सैनिक अभी भी फिंगर 4 की रिज-लाइन पर मौजूद हैं. जबकि डिसइंगेजमेंट प्रक्रिया के तहत भारतीय सैनिक फिंगर 3 तक पीछे हट गए हैं. इसके अलावा फिंगर 8 से फिंगर 5 तक भी चीनी सेना बड़ी तादाद में मौजूद है.‌ दोनों देशों की सेनाओं के बीच टकराव कम करने के लिए बेहद जरूरी है कि चीनी सैनिक यहां अपना जमावड़ा कम करें. क्योंकि फिंगर-8 तक भारत अपना दावा करता है और इस इलाके में पहले पैट्रोलिंग भी करते आए थे.

डेपसांग प्लेन्स में भी टकराव की स्थिति

दौलत बेग ओल्डी यानि डीबीओ के करीब डेपसांग प्लेन्स में भी भारत और चीन के सैनिकों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है.‌ डेपसांग प्लेन्स का मुद्दा भी इस मीटिंग में उठ सकता है. इसके अलावा एलएसी पर दोनों देशों के सैनिकों की संख्या कए कम करने का मुद्दा भी इस मीटिंग में उठ सकता है.

क्या है मामला

बता दें कि पिछले महीने भारत-चीन के बीच सीमा पर स्थिति तब बिगड़ गई जब 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए. चीन को भी काफी नुकसान पहुंचा. इस घटना के बाद दोनों देशों ने एलएसी से लगते अधिकतर क्षेत्रों में अपनी-अपनी सेनाओं की तैनाती और मजबूत कर दी. हालांकि धीरे-धीरे दोनों देशों के बीच सहमति बनी. दोनों देशों की सेना पीछे हटी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सुखबीर बादल पर हमला: PM मोदी ने हरसिमरत कौर बादल को किया फोन, SAD चीफ का जाना हाल
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

वीडियोज

Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget