एक्सप्लोरर

Shama Mohamed: रोहित शर्मा को 'मोटा' बताने वाली कांग्रेस प्रवक्ता का नया ज्ञान, कहा- इस्लाम से आया गणित

Shama Mohamed: क्रिकेटर रोहित शर्मा को 'मोटा' बताने वाली कांग्रेस प्रवक्ता ने इस्लाम को लेकर ऐसा बयान दिया है, जो सोशल मीडिया चर्चा का विषय बना हुआ है.

Shama Mohamed Controversial Statement: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर विवादित बयान देने वाली कांग्रेस की प्रवक्ता शमा मोहम्मद एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने इस्लाम को लेकर ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. शमा मोहम्मद ने दावा किया कि दुनिया में गणित इस्लाम के जरिए आया है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने शमा मोहम्मद के इस बयान की तुलना राहुल गांधी के कथित बेतुके बयानों से की है.

बीजेपी आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने शमा मोहम्मद पर तंज कसते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि उन्होंने तय कर लिया है कांग्रेस में राहुल गांधी अकेले सभी बेतुके बयान नहीं दे सकते.' अमित मालवीय के तंज पर रिएक्शन देते हुए बीजेपी के ही प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस में कई ऐसे लोग हैं, जो राहुल गांधी से मुकाबला कर सकते हैं.

शहजाद पूनावाला ने X पर लिखा, 'वैसे अमित मालवीय, कांग्रेस में कई लोग हैं जो बेतुके बयानों के मामले में राहुल गांधी को टक्कर दे सकते हैं, लेकिन क्या आपने कांग्रेस की 'सेक्लुयर ब्रिगेड' की चुप्पी पर ध्यान दिया है. कट्टरपंथियों ने मोहम्मद शमी को निशाना बनाया, जब उन्होंने देश को आगे रखा? रोहित शर्मा को उनके ज्यादा वजन के लिए गाली दी. हिंदू आतंकवाद और सनातन को खत्म करने जैसे शब्दों का प्रयोग करके शांतिपूर्ण हिंदू समुदाय को निशाना बनाते हैं, लेकिन ये ब्रिगेड इस्लामी कट्टरपंथियों पर एक शब्द भी नहीं बोल सकती क्योंकि वोटबैंक मायने रखता है.'

मोहम्मद शमी के बचाव में बोल रही थीं शमा मोहम्मद

दरअसल जब एक मौलाना ने रोजा न रखने के लिए मोहम्मद शमी की आलोचना की थी, उनके बचाव में उतरीं शमा मोहम्मद ने कहा कि इस्लाम में कोई भी यह नहीं कहता कि आपको खेल खेलते समय रोजा रखना ही होगा. उन्होंने आगे कहा, 'इस्लाम में रमजान के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रावधान है. जब हम यात्रा कर रहे होते हैं तो हमें रोजा रखने की आवश्यकता नहीं होती. मोहम्मद शमी यात्रा कर रहे हैं और घर पर नहीं हैं. एक अहम टूर्नामेंट खेल रहे हैं जहां वे बहुत प्यासे हो सकते हैं. कोई भी यह नहीं कहता कि आपको खेल खेलते समय रोजा रखना ही होगा. इस्लाम एक बहुत ही वैज्ञानिक धर्म है.'

शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को बताया था 'मोटा'

शमा मोहम्मद तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को 'मोटा' बता दिया और उन्हें वजन कम करने की भी सलाह दे डाली. इसको लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया. कांग्रेस ने उनके बयान से किनारा कर लिया और उन्हें पोस्ट डिलीट करने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्होंने अपने पोस्ट डिलीट कर दिया.

यह भी पढें- रोहित शर्मा को कहा 'मोटा', मोहम्मद शमी के फेवर में आईं शमा मोहम्मद, बोलीं- '...तो रोजा रखना जरूरी नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
‘कोना-कोना राममय’, दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए PM मोदी, देशभर में धू-धूकर जला रावण
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
CPM महासचिव एम ए बेबी मिलेंगे राष्ट्रपति से, जनगणना के नए नियमों पर चर्चा
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget