एक्सप्लोरर

Shahi Idgah Mosque Case: क्या मदनमोहन मालवीय से बड़े हिंदू हैं मोदी? मथुरा मस्जिद का जिक्र कर और क्या बोले ओवैसी

Shri Krishna Janmbhoomi Case: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस देश में जख्मों को फिर से खोला जा रहा है, ऐसे रास्ते पर लाया जा रहा है जिससे टकराव हो.

Asaduddin Owaisi On PM Modi: लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे नेताओं के एक दूसरे पर हमले भी तेज होते जा रहे हैं. इस बार ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी और मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसका कैप्शन ‘मैं भड़काता नहीं बल्कि सच्चाई बयान करता हूं’ लिखा है. इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि क्या नरेंद्र मोदी पंडित मदनमोहन मालवीय से बड़े हिंदू हैं? दरअसल, ये वीडियो इंडिया टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम आप की अदालत का है. जिसे उन्होंने काट छांट करके अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया.

क्या कहा असदुद्दीन ओवैसी ने?

वीडियो में उन्होंने कहा, “दूध के जले छाछ भी फूंक-फूंककर पिएंगे हमलोग. हम भड़काएंगे नहीं बस सच्चाई बयान करेंगे. मैं जो कुछ भी कह रहा हूं वो फैक्ट है. आप ज्ञानवापी पर आ गए, आप मथुरा पर चले जाइए. 1965 में हिंदू और मुसलमानों में एक समझौता हुआ था. मुसलमानों ने 8 एकड़ जमीन दे दी. उस समझौते पर हिंदूओं की तरफ से पंडित मदमोहन मालवीय ने हस्ताक्षर किए थे. क्या पंडित मदनमोहन मालवीय से बड़े हिंदू हैं नरेंद्र मोदी? नहीं हैं. उन्होंने साइन किया. आज 2023 में आप बोल रहे हैं कि नहीं उनको इख्तियार नहीं था वो जमीन को लेने का.”

उन्होंने सवाल करते हुए आगे कहा, “इस देश में जख्मों को कौन खोल रहा है. कौन इस देश को उस राह पर लेकर जाना चाह रहा है जहां पर दोनों धर्मों में टकराव होगा.”

ये पहली बार नहीं है जब असदुद्दीन ओवैसी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर बयान दिया है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि मथुरा विवाद दशकों पहले मस्जिद कमेटी और मंदिर ट्रस्ट ने आपसी सहमति से सुलझा लिया था. अब इस विवाद को फिर से उछाला जा रहा है.

क्या है मामला?

दरअसल, हिंदू पक्ष की याचिका में दावा किया गया है कि भगवान कृष्ण की जन्मस्थली मस्जिद के नीचे मौजूद है और ऐसे कई संकेत हैं जो यह साबित करते हैं कि वह मस्जिद एक हिंदू मंदिर है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: 'केवल मुस्लिमों को दे रहे टू बेडरूम फ्लैट', बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता का ओवैसी और तेलंगाना सरकार पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget