एक्सप्लोरर

शाहीन बाग: चार महीने के शिशु की मौत के बाद SC ने लिया स्वत: संज्ञान, बच्चों को प्रदर्शन में लाने से रोकने पर 10 फरवरी को होगी सुनवाई

30 जनवरी को शाहीन बाग के लौटने के बाद चार महीने के बच्चे की सोते समय मौत हो गई थीअब कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है, धरने में बच्चों को लाने के रोकने के मामले पर 10 फरवरी को सुनावई होगी

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शाहीन बाग में 30 जनवरी को एक शिशु की मौत के मद्देनजर प्रदर्शनों और धरनों में बच्चों और शिशुओं को लाने से रोकने को लेकर स्वत: संज्ञान लिया. कोर्ट की की वेबसाइट पर बताया गया है कि इस मामले पर मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता में 10 फरवरी को सुनवाई होगी. हाल ही में 12 साल के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार विजेता ने भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर बच्चों के प्रदर्शनों में हिस्सा लेने को 'क्रूरता के समान' बताते हुए इस पर रोक लगाने का निर्देश देने की अपील की थी.

बता दें कि 30 जनवरी की शाहीन बाग से लौटने के बाद चार महीने के शिशु की सोते समय मौत हो गई थी. उसके परिजन उसे सीएए विरोधी प्रदर्शन में अपने साथ ले गए थे. जाहिर है कि दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून को लेकर पिछले 55 दिनों से धरना प्रदर्शन चालू है. प्रदर्शन में महिलाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद रहते हैं.

सोमवार को शाहीन बाग प्रदर्शन पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

उधर आज सुप्रीम कोर्ट में शाहीन बाग चल रहे प्रदर्शन को लेकर सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार तक के लिए टाल दी. कोर्ट ने कहा कि वह शाहीन बाग में प्रदर्शनों के खिलाफ याचिकाओं की सुनवाई 10 फरवरी को करेगा क्योंकि वह मामले की शुक्रवार को सुनवाई करके दिल्ली विधानसभा चुनाव को प्रभावित नहीं करना चाहता. न्यायमूर्ति एस के कौल और न्यायमूर्ति के एम जोसेफ की पीठ ने कहा, ‘‘ हम इस बात को समझते हैं कि वहां समस्या है और हमें देखना होगा कि इसे कैसे सुलझाया जाए. हम सोमवार को इस पर सुनवाई करेंगे. तब हम बेहतर स्थिति में होंगे.’’

जब याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश वकील ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है तो पीठ ने कहा, ‘‘हम इसलिए ही तो कह रह रहे हैं कि सोमवार को आइए. हम उसे प्रभावित क्यों करें?’’

पीठ ने याचिकाकर्ताओं से कहा कि वह सोमवार को इस बात पर बहस करने के लिए तैयार होकर आएं कि इस मामले को दिल्ली हाई कोर्ट को वापस क्यों नहीं भेजा जाना चाहिए. पीठ ने कहा, ‘‘हमें लगता है कि यह उचित होगा अगर हाई कोर्ट मामले पर सुनवाई करें. हाई कोर्ट उपयुक्त मंच है और हम इस संबंध में निर्देश जारी कर सकते हैं.’’

सुप्रीम कोर्ट वकील अमित साहनी की अपील पर सुनवाई कर रहा है. साहनी ने कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग पर यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली पुलिस को निर्देश देने के वास्ते हाई कोर्ट का रुख किया था. सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने 15 दिसंबर से इस रोड को बंद किया हुआ है. हाई कोर्ट ने स्थानीय अधिकारियों से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इससे निपटने के लिए कहा था. इसके अलावा दिल्ली के पूर्व विधायक नंद किशोर गर्ग ने अपने वकील शशांक देव सुधी के जरिए उच्चतम न्यायालय में अलग से एक याचिका दायर कर अधिकारियों को शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है. संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शनों के कारण पिछले साल 15 दिसंबर से कालिंदी कुंज-शाहीन बाग रोड बंद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'
राजीव गांधी जयंती: भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- 'पापा, आपकी ये सीख...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Embed widget