एक्सप्लोरर

भारत की तरफ से मुलाकात रद्द होने पर बोले पाकिस्तान के विदेश मंत्री- ये कदम ‘दुर्भाग्यपूर्ण’

कुरैशी ने विदेश मंत्री स्तर की बातचीत रद्द होने पर निराशा जतायी और कहा भारतीयों ने एक बार फिर शांति का एक अवसर बेकार कर दिया.

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शुक्रवार को उनके और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच न्यूयार्क में प्रस्तावित बैठक भारत द्वारा रद्द करने पर निराशा जतायी और आरोप लगाया कि ‘‘आंतरिक दबाव’’ के कारण नयी दिल्ली ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ कदम उठाने को मजबूर हुआ.

भारत ने जम्मू कश्मीर में तीन पुलिसकर्मियों की ‘‘बर्बर’’ हत्या और कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी का ‘‘महिमामंडन’’ करने वाले डाक टिकट जारी करने को सुषमा और कुरैशी के बीच बैठक रद्द होने का कारण बताया. यह बैठक इस महीने न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर होने वाली थी.

कुरैशी ने विदेश मंत्री स्तर की बातचीत रद्द होने पर निराशा जतायी और कहा कि यह ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत ने सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी. भारतीयों ने एक बार फिर शांति का एक अवसर बेकार कर दिया. क्षेत्र की शांति और स्थिरता के लिए बैठकर बात करना महत्वपूर्ण होता है.’’

 ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने कुरैशी के हवाले से कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि भारत ने अगले वर्ष प्रस्तावित अपने चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है.’’ उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भारत की ‘‘बातचीत के बजाय अन्य प्राथमिकताएं’’ हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि नयी दिल्ली में एक गुट है जो नहीं चाहता कि पाकिस्तान से बातचीत हो.

अखबार के मुताबिक, उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर भारत बातचीत नहीं चाहता तो पाकिस्तान को भी जल्दी नहीं है. खबर में कहा गया कि लेकिन कुरैशी ने दोहराया कि किसी भी मुद्दे को सुलझाने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है. उन्होंने कहा कि विश्व को देखना चाहिए कि ‘‘पाकिस्तान का स्थिति को लेकर सकारात्मक रवैया है जबकि भारत का रुख बहुत स्पष्ट नहीं रहा है. हमने कहा है कि हम बातचीत चाहते हैं, लेकिन गरिमापूर्ण तरीके से.’’

न्यूयार्क में प्रस्तावित बातचीत रद्द होने की घोषणा करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने नयी दिल्ली में कहा कि इन घटनाओं ने पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री इमरान खान का ‘‘असली चेहरा’’ दुनिया के सामने ला दिया है.

यह भी पढ़ें-

टेरर के बीच टॉक पर विदेश मंत्रालय का बड़ा फैसला, भारत-पाक विदेश मंत्रियों की मुलाकात रद्द

सुषमा-कुरैशी की मुलाकात से पहले पाक का दोहरापन, बुरहान वानी समेत 20 आतंकियों के नाम जारी किया डाक टिकट

टेरर के बीच टॉक के खिलाफ BJP के अंदर से उठी आवाज, स्वामी बोले- पाकिस्तान से बात करना फिजूल

 J&K: तीन पुलिस वालों की हत्या के बाद 24 घंटे में छह SPO ने नौकरी छोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget