एक्सप्लोरर

70 साल के बुजुर्ग को 8 किमी तक बोनट पर घसीटा, फिर नीचे गिराकर चढ़ा दी कार, आरोपी फरार

Car Dragged Case Bihar: एक तेज रफ्तार कार सवार ने पहले एक बुजुर्ग को टक्कर मारी फिर उसे कार से 8 किलोमीटर तक घसीटता रहा. बुजुर्ग ने कार चालक से उसे छोड़ने की भी कई बार मिन्नते कीं.

Old Man Dragged By Car: बिहार (Bihar) में दिल्ली के कंझावला जैसी घटना सामने आई है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर मार दी. इसके बाद बोनट में फंसे बुजुर्ग को कार सवार करीब 8 किमी तक घसीटते हुए ले गया. इस घटना में 70 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो हई. आरोपी चालक भी मौके से फरार हो गया. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है. 

आरोपी चालक 8 किमी तक 70 साल के बुजुर्ग को घिसटता रहा. इससे पहले चालक ने ब्रेक लगाया और सड़क पर गिरने के बाद उसे कुचल कर मार डाला. बाद में चालक पिपराकोठी के पास कार छोड़कर फरार हो गया. यह घटना पूर्वी चंपारण जिले में शुक्रवार (20 जनवरी) की शाम को हुई थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया था. 

मिन्नतों के बाद भी कार चलाता रहा आरोपी 

बुजुर्ग की पहचान 70 वर्षीय शंकर चौधरी के रूप में हुई है, जोकि बंगारा गांव के रहने वाले थे. हादसे के दौरान बुजुर्ग अपनी साइकिल पर NH-28 पर कोटवा के पास बंगारा रोड पार कर रहे थे. कुछ चश्मदीदों ने बताया कि बुजुर्ग के रोकने की मिन्नत करने के बावजूद चालक कार चलाता रहा. 

लोगों ने किया था कार का पीछा 

पिपराकोठी थाने के एसएचओ अनुज कुमार सिंह ने कहा कि कार को जब्त कर लिया गया है और पुलिस जिला परिवहन कार्यालय से उसके मालिक के नाम की पुष्टि कर रही है. कार गोपालगंज की तरफ से आ रही थी. वह लगभग एक घंटे तक बोनट पर बुजुर्ग को घसीटता रहा. स्थानीय लोगों ने भी अपनी बाइक पर वाहन का पीछा किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी. 

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज 

सूत्रों के मुताबिक कार मोतिहारी के एक डॉक्टर की थी. मोतिहारी एसडीपीओ अरूर कुमार गुप्ता ने कहा कि कोटवा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया है. चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की. क्षेत्राधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद मामला शांत कराया. 

ये भी पढ़ें: 5 स्‍टार होटल से 23 लाख का बिल चुकाए बिना भागा था शख्‍स, दिल्ली पुलिस के चढ़ा हत्थे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
महाराष्ट्र का राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प, सुनेत्रा पवार की सीट पर अब इस नेता को मिला टिकट
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
भारत के वो 50 टेस्ट क्रिकेटर जिनका करियर एक मैच में ही सिमटा, लिस्ट में ये बड़ा नाम भी शामिल
UP Weather: यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
यूपी में फिर बढ़ा पारा, दिन में तीखी धूप से लोग हुए परेशान, IMD ने दिया हीट वेव का अलर्ट
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या सुबह और शाम इंसानों की लंबाई में होता है अंतर? जानें इसके पीछे का चौंकाने वाला विज्ञान
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
क्या USB स्पीकर सुरक्षित है? बिना किसी क्लिक PC में घुस सकता है वायरस! रिसर्च में मिला खतरा
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
UPSC CSE Prelims रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, किस दिन होगा जारी और जानें चेक करने का तरीका?
Embed widget