एक्सप्लोरर

आज से लागू होंगे 7 नियम- PPF, NSC, किसान विकास पत्र पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, रसोई गैस होगी महंगी

आज से लागू होंगे 7 नए नियम. PPF, NSC, किसान विकास पत्र पर मिलेगा ज्यादा ब्याज और रसोई गैस होगी महंगी.

नई दिल्ली: आज से सात नए नियम लागू हो रहे हैं जिसके तहत कई बड़े बदलाव नजर आएंगे. इसके तहत पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ), सुकन्या योजना, राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) और किसान विकास पत्र पर अब ज्यादा ब्याज मिलेगा. वहीं, पाइपलाइन के जरिए सप्लाई होने वाली रसोई गैस महंगी हो जाएगी.

आज से बढ़ीं कीमतें तेल की महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब सोमवार से गैस के लिए भी ज्यादा कीमतें अदा करनी होंगी क्योंकि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने संपीडित प्राकृत गैस (सीएनजी) और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतें बढ़ा दी हैं. दिल्ली में सीएनजी के दाम में 1.70 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है और पीएनजी की कीमत 1.30 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दी गई है. गैस की बढ़ी हुई कीमतें सोमवार से लागू होगी.

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम में 1.95 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, पीएनजी में 1.50 रुपये प्रति मानक घन मीटर की वृद्धि की गई है. कीमतों में छमाही आधिकारिक संशोधन के अनुसार, घरेलू प्राकृति गैस का दाम एक अक्टूबर से 3.36 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमबीटीयू) होगा जोकि वर्तमान में 3.06 डॉलर है.

ग्राहकों को अब दिल्ली में सीएनजी 44.30 रुपये प्रति किलो और नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 51.25 रुपये प्रति किलो मिलेगी. यह कीमत 30 सितंबर की मध्यरात्रि के बाद यानी एक अक्टूबर से लागू हो जाएगी. रेवाड़ी में सीएनजी का दाम 1.80 रुपये प्रति किलो बढ़कर 54.05 रुपये प्रति किलो हो गया है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने रविवार को दिल्ली में सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर का दाम 2.89 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा दिया. दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत 59 रुपये महंगा हो गया है. बढ़ी हुई कीमतें एक अक्टूबर से लागू हेागी.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार, अक्टूबर 2018 में ग्राहकों के खाते में गैस सब्सिडी अब 376.60 रुपये प्रति सिलिंडर हो जाएगी, जोकि सितंबर 2018 में 320.49 रुपये प्रति सिलिंडर थी.

ये भी देखें

विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा- परिवारवालों को जान का खतरा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget