एक्सप्लोरर

कॉलेज में छात्र ने मूंछ और दाढ़ी मुंडवाने से किया इनकार...सीनियर्स ने जमकर पीटा, कंधा हो गया फ्रैक्चर

Bengaluru student assaulted by seniors: यह घटना कृपानिधि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में हुई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

Bengaluru Student Assaulted by Seniors: कर्नाटक के बेंगलुरू में एक कॉलेज के छात्र के साथ मारपीट और बदसलूकी की घटना सामने आई है. छात्र के साथ उसके सीनियर्स ने इसलिए मारपीट की क्योंकि उसने कथित तौर पर अपनी मूंछ और दाढ़ी मुंडवाने से मना कर दिया था. यह घटना कृपानिधि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में हुई और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है.

अप्रैल महीने में कृपानिधि ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस में पीड़ित गौतम ने दाखिला लिया था. तब उसके सीनियर जेवियर इसाक, विष्णु और शरत ने कथित तौर पर उसे दाढ़ी और मुंछ मुंडवाने के लिए कहा था. गौतम के मना करने के बाद सीनियर्स ने कथित तौर पर उसे डराने के लिए एक गुट बनाया था. एफआईआर के मुताबिक गौतम पर हमला शुक्रवार (30 अगस्त) को हुआ. पीड़ित को एक चर्च में ले जाया गया और उसे पीटा गया. मारपीट के कारण गौतम का कंधे में फ्रैक्चर हो गया.

परिवार को भी दी गई धमकी

इस घटना के बाद पीड़ित छात्र की सर्जरी की गई और उसके परिवार को अस्पताल में आरोपी द्वारा कथित तौर पर धमकाया गया. भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 118(1) और 118(2) (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 126(2) (गलत तरीके से रोकना), 189(2) (गैरकानूनी सभा), 190 (गैरकानूनी सभा का हर सदस्य किसी साझा उद्देश्य के लिए किए गए अपराध के लिए उत्तरदायी होगा), 191(2) (दंगा) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत शिकायत दर्ज की गई है. 

रैगिंग से जुड़ी शिकायत के लिए राष्ट्रीय रैगिंग रोधी हेल्पलाइन नंबर 1800-180-5522 पर 24x7 टोल फ़्री कॉल किया जा सकता है. वहीं रैगिंग से जुड़ी शिकायत के लिए helpline@antiragging.in पर ईमेल भी किया जा सकता है. अगर आप अपने आस-पास ऐसी घटनाएं देखते हैं तो इसे रिपोर्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

Assam Scam: असम में 22 हजार करोड़ के स्कैम का भंडाफोड़, 30% रिटर्न दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी, CM सरमा ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget