एक्सप्लोरर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का बड़ा बयान, बोले- ‘अस्तित्व के संकट से जूझ रही है पार्टी’

‘’हमें समझना होगा कि हमारा मुकाबला नरेंद्र मोदी और अमित शाह से है, जो बिलकुल अलग ढंग से सोचते और काम करते हैं. अगर हमने अपने रुख में लचीलापन नहीं रखा, तो सच ये है कि हम जल्द ही अप्रासंगिक हो जाएंगे. पुराने नारे, फॉर्मूले और मंत्र अब काम नहीं करेंगे''

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने बड़ा बयान दिया है. मनमोहन सिंह की सरकार में अहम केंद्रीय मंत्री रहे जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अस्तित्व के गंभीर संकट से जूझ रही है. जयराम रमेश ने ये बात एक ताज़ा इंटरव्यू में कही है. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी बेहद गंभीर संकट का का सामना कर रही है.

पार्टी पर चुनावी राजनीति का नहीं, बल्कि अस्तित्व का संकट है- जयराम रमेश

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा है, ‘’कांग्रेस पार्टी ने 1996 से 2004 तक सत्ता से बाहर रहने के दौरान चुनावी राजनीति में संकट का सामना किया. इससे पहले 1977 में इमरजेंसी के बाद मिली हार भी कांग्रेस की चुनावी राजनीति के लिए संकट का दौर था, लेकिन अभी कांग्रेस जिस संकट से जूझ रही है वो चुनावी राजनीति का नहीं, बल्कि अस्तित्व का संकट है. पार्टी वाकई गहरे संकट में है.’’

हमारा मुकाबला नरेंद्र मोदी और अमित शाह से है- जयराम रमेश

जयराम रमेश के मुताबिक, ''कांग्रेस का ये सोचना गलत होगा कि राज्यों में बीजेपी की सरकारों को सिर्फ एंटी-इनकम्बेंसी की बदौलत हराया जा सकता है.  पीटीआई के मुताबिक जयराम रमेश ने इंटरव्यू में कहा, ‘’हमें समझना होगा कि हमारा मुकाबला नरेंद्र मोदी और अमित शाह से है, जो बिलकुल अलग ढंग से सोचते और काम करते हैं. अगर हमने अपने रुख में लचीलापन नहीं रखा, तो सच ये है कि हम जल्द ही अप्रासंगिक हो जाएंगे. पुराने नारे, फॉर्मूले और मंत्र अब काम नहीं करेंगे. भारत बदल चुका है, कांग्रेस पार्टी को भी बदलना होगा. अगर 2019 में मोदी को कड़ी टक्कर देनी है, तो कांग्रेस पार्टी के सभी लोगों को मिलकर ताकत लगानी होगी.’’

सल्तनत चली गई, फिर भी सुल्तानों की तरह की बर्ताव करते हैं हम- जयराम रमेश

जयराम रमेश ने कुछ ऐसी बातें भी कही हैं, जिन्हें कांग्रेस आलाकमान से उनकी नाराज़गी या निराशा के तौर पर भी लिया जा सकता है. उन्होंने इंटरव्यू में कहा है, ‘’सल्तनत चली गई, लेकिन हम अब भी सुल्तानों की तरह की बर्ताव करते हैं. हमें न सिर्फ अपने सोचने और काम करने के तरीके बदलने होंगे, बल्कि लोगों के साथ संवाद रखने और खुद को उनके सामने प्रोजेक्ट करने के तौर-तरीकों को भी पूरी तरह बदलना होगा.’’

सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला

जयराम रमेश के इस इंटरव्यू ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी को कांग्रेस नेतृत्व पर तीखा हमला करने का एक और मौका दे दिया है, सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है, ‘’कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है. वो एक विदेशी नेतृत्व की गिरफ्त में फंसी हुई है. जयराम रमेश को चाहिए कि वो कांग्रेस के भीतर मौजूद स्वदेशी नेताओं को एकजुट करके पार्टी को नया नेतृत्व देने की कोशिश करें.’’

स्वामी के इस बयान से साफ है कि जयराम रमेश के इस इंटरव्यू ने कांग्रेस के संकट को कम करने की जगह और बढ़ाने का ही काम किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, नेविगेशन सिस्टम को मिलेगी मजबूती
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

Embed widget