एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश सारंग का निधन, मुंबई में चल रहा था इलाज

कैलाश सारंग का मुंबई के अस्पताल में उम्र से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके निधन पर शोक जताया.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश बीजेपी के सीनियर नेता कैलाश सारंग का मुंबई की अस्पताल में निधन हो गया. उनका अस्पताल में उम्र से संबंधित बीमारी का इलाज चल रहा था. वे राज्य सभा के सदस्य भी रहे थे.

कैलाश सारंग 85 वर्ष के थे. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें उपचार के लिये 12 दिन पहले मुम्बई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सारंग के परिवार में दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. उनके पुत्र विश्वास सारंग मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निधन पर शोक जताते हुए कहा, “ बीजेपी के हम सभी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक, मुझे पिता समान स्नेह, प्यार और आशीर्वाद देने वाले हमारे प्रिय बाबूजी श्रद्धेय कैलाश सारंग जी का देवलोकगमन आज हुआ है. हृदय व्यथित है और मन पीड़ा से भरा हुआ है. ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.”

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को कल सुबह नौ बजे मुंबई से भोपाल लाया जाएगा. इसके बाद लोगों के दर्शन के लिए उनके आवास पर पार्थिव शरीर को ले जाया जाएगा. कल दोपहर 2.30 बजे बीजेपी के दफ्तर लाया जाएगा और शाम चार बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कैलाश सारंग के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व  राज्यसभा सदस्य कैलाश सारंग जी के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे.”

योग गुरु बाबा रामदेव का दावा- कोरोनिल इम्युनिटी बूस्टर नहीं, कोरोना वायरस की दवा है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
15 अगस्त पर Mahindra का सरप्राइज, Panoramic Sunroof के साथ आएगी Scorpio N
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
पीएम फसल बीमा योजना में बढ़ी आवेदन की तारीख, जानें नई डेडलाइन
Embed widget