एक्सप्लोरर

Seema-Sachin Love Story: तीसरे फोन से खुलेगा सीमा का राज! क्यों घंटों पूछताछ में नहीं दिया सवाल का सही जवाब

Pak Woman Love Story: सीमा हैदर के तीसरे फोन को लेकर एटीएस को शक है कि इसमें कई राज हो सकते हैं. फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल के डेटा को जल्द से जल्द रिकवर करने की गुजारिश की गई है.

Seema Haider Love Story: सीमा हैदर मामले में एटीएस की पूछताछ में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. एटीएस को सीमा के पास से चार फोन मिले थे, जिनमें से एक फोन टूटा हुआ था और एक फोन ऐसा है, जिसमें सिम न होने के बावजूद उसने अपने पास रखा हुआ था. एटीएस को शक है कि इस फोन में कई राज छिपे हैं और सीमा हैदर का राज इस फोन के जरिए खुल सकता है.

फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से तीसरे मोबाइल के डेटा को जल्द से जल्द रिकवर करने की गुजारिश की गई है. इस मोबाइल के बारे में सीमा सही से जबाब नहीं दे पा रही है. हर बार मोबाइल को लेकर अलग अलग बातें बता रही है.

मई से पहले का सारा डिलीट
यूपी एटीएस के एसएसपी ने मंगलवार (18 जुलाई) को सीमा से खुद घंटों पूछताछ की. सीमा को नेपाल के बारे में इतना कैसे पता है वो कैसे जानती थी कि वो नेपाल के रास्ते भारत मे दाखिल हो सकती है इन सवालों का जबाब उसने घूमा फिरा कर दिया और इसको लेकर कई बार उसने अपने बयान भी बदले. इस दौरान, कई सवालों पर उसने चुप्पी भी साध ली. वहीं, जो टूटा फोन उसके पास मिला है उसे लेकर भी उसके पास को ई संतोषजनक जवाब नहीं है. इसके अलावा, उसके फोन से मई से पहले का सारा डिलीट है, जिसकी वजह उसने फोन हैंग होना बताया है.

वहीं, पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में रहते हुए सचिन ने भारत से उसको पैसे ट्रांसफर किए थे. पूछताछ में पता चला कि नेपाल में किसी और के फोन का नेट इस्तमाल कर सीमा ने सचिन से पैसे मंगवाए थे. हालांकि, उसका कहना है कि वह इस शख्स के बारे में कुछ नहीं जानती है.

कई सवालों के जवाब बार-बार बदल रही सीमा
सीमा हैदर कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई. जैसे टिकट बुक करने वाले शख्स की उसने जानकारी नहीं दी. उसने कहा कि उसको एजेंट का नाम याद नहीं है. सीमा ने अपना घर किसे बेचा इसकी जानकारी भी नहीं दी दे पाई. उसका कहना है उसने एक डीलर की मदद से स्थानीय लोगों को घर बेचा था, लेकिन अमाउंट की उसको जानकारी नहीं है.

सूत्रों का दावा- जवाबों से लग रहा कोई स्क्रिप्ट पढ़ रही
पब जी गेम भारत में वह और कितने लोगों के साथ खेलती थी, इसके जबाब में भी सीमा ने कई बार अपने बयान बदले. दिल्ली एनसीआर के और लोगों की जानकारी सीमा की प्रोफाइल से मिली, इसको लेकर भी उसने अलग अलग जवाब दिए. एटीएस सूत्रों के मुताबिक, सीमा जिन सवालों का जबाब दे रही है वो ऐसे लग रहा है जैसे कोई स्क्रिप्ट पढ़ रही हो. सीमा ने अलग अलग नाम से अपनी प्रोफाइल क्यों बनाई, इसका संतोषजनक जवाब ATS को नहीं मिली.

पूछताछ के दौरान दो बार रो पड़ी थी सीमा
सीमा ने अपनी प्रोफाइल से यूनिफार्म पहने लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट क्यों भेजी? इस पर सीमा का कहना है उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. एटीएस जांच के दौरान वह दो बार रो भी पड़ी थी. एटीएस ने सचिन और सीमा से पहले अलग-अलग कमरे में बिठाकर पूछताछ की गई और फिर सीमा सचिन को साथ बिठा कर पूछताछ की गई. जिन जवाबों में विरोधाभास था उनके बारे में सीमा सचिन से पूछा गया.

यह भी पढ़ें:

फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से तीसरे मोबाइल के डेटा को जल्द से जल्द रिकवर करने की गुजारिश की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget