एक्सप्लोरर

Seema Haider: किस पॉइंट से एंट्री लेकर सेना को दिया जा सकता है चकमा, क्या ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग कर रहा था सीमा की मदद, जांच में जुटी IB

Seema Haider Love Story: जांच एजेंसियों के मुताबिक, ऐसा ही तरीका ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट में शामिल महिलाएं भारत नेपाल सीमा पार करने में इस्तेमाल करती हैं.

Seema Haider-Sachin Love Story: सीमा हैदर मामले की जांच कर रही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की नजर भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग पर है. IB की टीम ये पता लगाने में जुटी हुई है कि सीमा हैदर ने भारत में आने के लिए क्या ऐसे किसी ह्यूमन ट्रैफिकिंग गैंग की मदद ली थी.

आईबी के लिए ये पहेली बनी हुई है कि पाकिस्तान में रहते हुए सीमा हैदर को ये कैसे पता चला कि भारत मे नेपाल के किस पॉइंट से दाखिल होने पर SSB को चकमा दिया जाया जा सकता है. खुफिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, ऐसा लगता है कि सीमा ने बकायदा पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप इस तरीके से किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे, ना की बाहर के देश की महिला. 

ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट की महिलाएं इसी तरह करती हैं बॉर्डर क्रॉस
जांच एजेंसियों के मुताबिक, ऐसा ही तरीका ह्यूमन ट्रैफिकिंग रैकेट में शामिल महिलाएं भारत नेपाल सीमा पार करने में इस्तेमाल करती हैं. इसके अलावा, जिस धाराप्रवाह भाषा में सीमा लगातार बात कर रही है उससे भी ये शक गहरा गया है कि क्या उसे बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए किसी ने ट्रेनिंग दी थी.

सीमा हैदर से पूछताछ कर रही एटीएस
वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने लगातार 17 और 18 जुलाई को लगातार दो दिन सीमा हैदर से पूछताछ की. एटीएस सीमा के भारतीय प्रेमी सचिन मीणा और उसके पिता नेत्रपाल सिंह से भी पूछताछ कर रही है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एटीएस की पूछताछ प्रक्रिया के बारे में बताते हुए, एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के बाद सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया जा सकता है या नहीं, यह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील मामले में पूछताछ के नतीजे पर निर्भर करेगा. स्थानीय पुलिस विदेशी अधिनियम के तहत दर्ज मामले की अलग से जांच कर रही है और अभी तक आरोप पत्र दाखिल नहीं किया है.

सीमा मई महीने में अपने चार बच्चों के साथ वाया नेपाल भारत आई थी. उसका दावा है कि वह सचिन से प्यार करती है और उससे शादी करने के लिए ही वह भारत आई. यहां आने के बाद वह उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहने लगी. दोनों की 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी पर मुलाकात हुई थी. 4 जुलाई को सीमा के भारत में अवैध प्रवेश की जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया था. उसके साथ सचिन और नेत्रपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, कुछ दिन बाद ही तीनों को जमानत दे दी गई थी.

यह भी पढ़ें:

Seema Haider News: नेपाल में किसके संपर्क में थी सीमा हैदर? राज से पर्दा उठाएगी ATS

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget