एक्सप्लोरर

Kashmir: श्रीनगर के पलपोरा संगम क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मार गिराया लश्कर का आतंकी आदिल पारे

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले के क्रिसबल पलपोरा संगम क्षेत्र में पुलिस और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लश्कर के आतंकी आदिल को मार गिराया है.

Jammu And Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले के क्रिसबल पलपोरा संगम क्षेत्र में पुलिस और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. इस मुठभेड में उन्होंने घाटी में टारगेट किलिंग की तीन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लश्कर के एक आतंकी आदिल पारे को मार गिराया है. 

इस आतंकी ने इसी क्षेत्र में जम्मू कश्मीर पुलिस के दो जवानों हसन डार और अंचार सौरा इलाके में सैफुल्ला कादरी को हमला कर घायल कर दिया था. इसके अलावा वह एक 9 साल की लड़की को घायल करने की घटना में भी शामिल था. आज वह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. आईजीपी विजय कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि लश्कर के आतंकी आदिल पारे को आज सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया. वह पुलिस के दो जवानों और एक 9 साल की नाबालिग बच्ची पर हमले का आरोपी था. 

अमरनाथ यात्रा और टारगेट किलिंग को देखते हुए कड़ी की गई सुरक्षा
आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा को देखते हुए पूरे जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी की गई है. इसके लिए कई अतिरिक्त सुरक्षाबलों की कंपनियां तैनात की गई हैं. इसी बीच हाल ही में हुई टारगेट किलिंग सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है. ऐसे तमाम आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए अब सेना लगातार ऑपरेशन चला रही है. 

हाई अलर्ट पर है सुरक्षाबल ?
इस घटना को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, उन्होंने बताया कि जिले के खांदीपोरा इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया गया. इस दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने माकूल जवाब दिया. बता दें कि अमरनाथ यात्रा को लेकर कश्मीर में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर हैं.

आतंकियों के किसी भी मंसूबे को कामयाब होने से पहले ही उन्हें ठिकाने लगाया जा रहा है. यात्रा को लेकर आतंकियों ने इस बार भी धमकी दी है, जिसे लेकर हर मोर्चे पर तैयारी जारी है. इसी बीच जम्मू-कश्मीर के बारामूला में भी सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, यहां भारी मात्रा में आईईडी बरामद किया गया है. 

Prayagraj Violence: बुलडोजर की कार्रवाई के खिलाफ HC में याचिका, SSP ने कहा- मास्टरमाइंड जावेद के घर से मिले हथियार

Prophet Muhammad Row: प्रयागराज के मास्टरमाइंड के घर चला बुलडोजर, बेटी आफरीन फातिमा के सपोर्ट में आज जेएनयू में प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
FIR, वादाखिलाफी और प्रदर्शन..., कॉकरोट पार्टी के ऐलान ने बढ़ाई टेंशन
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
तेलंगाना HC का बड़ा एक्शन, माफी मांगने में देरी पर अधिकारी को हटाने का आदेश
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget