एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में सुरक्षाबलों की आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़, 2 आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण

शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में घिरने के बाद दो आतंकियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. दोनों आतंकियों की पहचान की जा चुकी है. इससे पहले सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया था.

जम्मूः जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में घिरने के बाद दो आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के काकापोरा इलाके के लेलहार में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुक्रवार रात को घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया था. उन्होंने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोली चलाए जाने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

दोनों आतंकियों की हुई पहचान  

अधिकारियों ने बताया कि रात को काफी देर तक हुई गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों ने अपनी एके राइफलों के साथ सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. उन्होंने कहा कि दोनों आतंकवादियों की पहचान अकील अहमद लोन और रउफ उल इस्लाम के तौर पर हुई है. लोन के दाएं पैर में छर्रे लगे हैं और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

इससे पहले सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया 

इससे पहले जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना ने एक संयुक्त ऑपरेशन में हिज़बुल मुजाहिदीन से जुड़े तीन स्थानीय आतंकियों को मार गिराया. यह मुठभेड़ पुलवामा ज़िले के त्राल इलाक़े में आज दोपहर शुरू हुई और 15 मिनट के अंदर ही समाप्त हो गई. साल 2021 में होने वाली यह पहली मुठभेड़ है. विजय कुमार के अनुसार जब तलाशी के दौरान सुरक्षा बल उस घर के पास पहुंचे जिसमें आतंकी छिपे थे, तो उनको आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका और गोलियां भी चलाईं.

सुरक्षाबलों ने की जवाबी कार्रवाई 

जवाब में सुरक्षाबलों ने भी करवाई की और ऑपरेशन में तीनों आतंकियों को मार गिराया और इनके कब्ज़े से एक AK-47, 2 पिस्तोल और 4 ग्रेनेड समेत बहुत सारा गोला बारूद बरामद किया. तीनों मारे गए आतंकियों की पहचान स्थानीय आतंकियों के तौर पर हुई है, जिनमें दो आतंकी इसी साल जनवरी की शुरुआत में आतंकी संगठन में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें Exclusive: भारत में इजरायल के राजदूत ने कहा- 'धमाके से दोनों देशों के आपसी सहयोग पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा' दिल्ली में बम धमाके का ईरानी कनेक्शन! धमाके वाली जगह पर मिले लेटर में ब्लास्ट को बताया गया 'ट्रेलर'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget