एक्सप्लोरर

जयपुर में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक होने की गुत्थी अनसुलझी

सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की सघन तलाशी ली है, लेकिन विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. इस बीच राजस्थान के गृह सचिव समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे.

जर्मनी से नई दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की जिस फ्लाइट की हाईजैक होने का एलर्ट आने के बाद जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी, उसे करीब सवा पांच घंटे के बाद जयपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना तो कर दिया गया है.  लेकिन हाईजैक होने के अलर्ट के रहस्य की गुत्थी अभी भी सुलझ नहीं सकी है. टेक्निकल टीम को विमान में कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं मिली. दूसरी तरफ पायलट और को पायलट ने हाईजैक का अलार्मिंग बटन दबाने से साफ इंकार किया है. 

ऐसे में सवाल यह उठता है कि अहमदाबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक हाईजैक का अलर्ट कैसे पहुंचा? विमान के पायलट और दूसरे स्टाफ को भी इस अलर्ट की जानकारी तुरंत ही मिल गई थी. विमान से ATC को यह जानकारी भी तुरंत दी गई थी कि हाईजैक जैसी कोई घटना नहीं हुई है.

जयपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

दरअसल, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट से कल रात 10:45 बजे एयर इंडिया के बोइंग विमान ने नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी. इस विमान में 243 यात्री और करीब दर्जन भर क्रू स्टाफ मौजूद था. आज सुबह करीब नौ बजकर बीस मिनट पर अहमदाबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस विमान के हाईजैक होने का अलर्ट मिला. विमान से हाईजैक का सिग्नल कोड 7500 भेजा गया था. इससे हड़कंप मच गया. फौरन दूसरे एयर ट्रैफिक कंट्रोल के साथ ही गृह मंत्रालय तक खबर दी गई.

तलाशी के बावजूद कुछ संदिग्ध नहीं मिला 

हाईजैक होने का एलर्ट मिलने के बाद सुबह करीब पौने दस बजे इस विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. एयरपोर्ट पर इसे आइसोलेशन में लैंड कराया गया. लैंडिंग के बाद CISF ने इसे घेर लिया. क्रू स्टाफ द्वारा फिजिकल तौर पर हाईजैक नहीं होने की जानकारी देने के बाद राहत की सांस ली गई.

यात्रियों को टर्मिनल-2 पर बिठाया गया. सुरक्षा एजेंसियों ने सघन तलाशी ली, लेकिन विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. इस बीच राजस्थान के गृह सचिव समेत पुलिस और प्रशासन के तमाम बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. नई दिल्ली में NSG कमांडोज को स्टैंड बाय मोड पर कर दिया गया था.

जयपुर से दिल्ली भेजा गया विमान

दोपहर करीब पौने तीन बजे विमान को नई दिल्ली के लिए भेजा गया. विमान को नई दिल्ली के लिए वही स्टाफ लेकर गया, जो जर्मनी से जयपुर तक आया था. कोई अनहोनी नहीं होने से हर किसी ने राहत की सांस ली, लेकिन देश में जयपुर में नई दिल्ली और अहमदाबाद से जर्मनी तक कोहराम मचा रहा.

बड़ा सवाल यह है कि अगर विमान के पायलट या किसी अन्य स्टाफ ने हाईजैक का सिग्नल नहीं भेजा और उसमें कोई तकनीकी खराबी नहीं मिली तो फिर विमान से अहमदाबाद के एयर ट्रैफिक कंट्रोल तक एलर्ट कैसे पहुंचा. बहरहाल मामले की जांच जारी रहेगी. जांच के बाद ही गुत्थी सुलझ सकती है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
तिरुपति के लड्डू में मिलावट के मामले में ED ने की जांच, मनी लॉन्ड्रिंग का शक!
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
Live: इंडिया गेट पहुंचे राहुल-प्रियंका, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाकात
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
Advertisement

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget