एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति कोविंद से पुरी के जगन्नाथ मंदिर में बदसलूकी पर पुलिस ने कहा, सुरक्षा घेरा टूटा

मंदिर के पुजारियों के कथित बदसलूकी के बारे में राष्ट्रपति भवन से कोई पत्र मिलने की बात से राज्य सरकार के इनकार करने के एक दिन बाद पुरी पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी का यह बयान आया है.

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी के साथ हुई कथित बदसलूकी पर कहा है कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर की 18 मार्च की यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा था. पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी ने बताया कि मंदिर प्रशासन ने पुजारियों को इस निर्देश की जानकारी दे दी थी लेकिन कुछ लोगों ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के करीब जाने की कोशिश की. उन्होंने कहा , ‘‘हमने इस सिलसिले में मंदिर प्रशासन को एक रिपोर्ट सौंपी है.’’ मंदिर के पुजारियों के कथित बदसलूकी के बारे में राष्ट्रपति भवन से कोई पत्र मिलने की बात से राज्य सरकार के इनकार करने के एक दिन बाद पुरी पुलिस अधीक्षक सार्थक सारंगी का यह बयान आया है. गौरतलब है कि मीडिया के एक धड़े में यह खबर आई थी कि राष्ट्रपति भवन ने मंदिर प्रशासन को पत्र लिख कर आरोप लगाया है कि मंदिर के गर्भगृह के बाहर पुजारियों ने गलत व्यवहार किया. वहीं , सारंगी ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा से पहले पुरी के जिला कलेक्टर को यह सुनिश्चित करने को कहा गया था कि कोई भी पुजारी कोविंद दंपती के नजदीक नहीं जा पाएं, या किसी पुस्तिका पर उनसे हस्ताक्षर करने का अनुरोध नहीं किया जाए. मंदिर प्रबंध समिति की 20 मार्च की बैठक के विवरण में इस बात का जिक्र किया गया है कि राष्ट्रपति भवन ने पुजारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई है. वहीं , पुजारियों के संगठन (सुर महासुर निजोग) के प्रमुख दामोदर महासुर ने सिंहद्वार पुलिस थाना में पुरी कलेक्टर अरविंद अग्रवाल और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के पूर्व प्रमुख प्रदीप जेना के खिलाफ एक शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया कि उन्होंने मंदिर के पुजारियों का अपमान किया. अमेरिका: अखबार के दफ्तर में घुसा बंदूकधारी, अंधाधुंध फायरिंग कर ली 5 लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
CJP वॉलंटियर के पिता की मौत से बंगाल में सियासी घमासान, 8 गिरफ्तार
Xप्लेन: इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, डेटा से समझिए
इन्फ्लेडेटिंग क्या है? महंगी डेट्स से क्यों दूर हो रही Gen Z और मिलेनियल्स, देखें डेटा
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget