एक्सप्लोरर

Secunderabad Violence: सिकंदराबाद स्टेशन पर आगजनी को लेकर कोचिंग संस्थानों पर शक- 46 गिरफ्तार, प्रदर्शनकारियों के हाथों में थे पेट्रोल के डिब्बे

Secunderabad Agnipath Protest: पुलिस ने कहा कि आंदोलनकारियों ने सेना में भर्ती की तैयारी कराने वाले कुछ कोचिंग संस्थानों के उकसावे में रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े आठ बजे एकत्र होने के लिए संदेश फैलाया.

Secunderabad Railway Station Violence: सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर 17 जून को हुई आगजनी और हिंसा (Secunderabad Violence) के सिलसिले में करीब 46 लोगों को गिफ्तार किया गया है. साथ ही, इन घटनाओं में सेना में भर्ती की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों की भूमिका होने का संदेह है. रेलवे पुलिस (Railway Police) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी साझा की.

पुलिस अधीक्षक बी अनिरूद्ध ने बताया कि शुरूआत में करीब 300 लोग गेट संख्या 3 से स्टेशन में घुसे. अचानक से यह संख्या बढ़ कर 2,000 हो गई और कुछ के हाथों में डंडे, सरिया और पेट्रोल के डिब्बे थे. उन्होंने रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.

एक युवक की हुई थी मौत

शुक्रवार को, सेना में भर्ती की नयी योजना अग्निपथ के खिलाफ रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन (Anti Agnipath Protest) कर रही उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों के गोलीबारी करने पर एक युवक की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गये. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के आधार पर यह पाया गया कि युवा सेना में भर्ती के लिए ‘फिजिकल टेस्ट’ में चयनित हो गये थे और लिखित परीक्षा के लिए तैयार थे, जो कोविड-19 महामारी के चलते छह बार टाल दी गई थी.

ये भी पढ़ें- Agnipath Scheme: योजना अच्छी नहीं लगी तो मत आओ, क्या हमने बोला कि आपको फौज में लेंगे? पूर्व सेना प्रमुख की प्रदर्शनकारियों को खरी-खरी 

कोचिंग संस्थान पर हिंसा भड़काने का शक

पुलिस ने कहा, ‘आंदोलनकारियों ने सेना में भर्ती की तैयारी कराने वाले कुछ कोचिंग संस्थानों के उकसावे में आकर 17 जून को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह साढ़े आठ बजे एकत्र होने के लिए संदेश फैलाया. उन्होंने पेट्रोल के डिब्बे लेकर आने का भी निर्देश दिया. यह सेना में भर्ती की तैयारी कराने वाले कोचिंग संस्थानों की एक बड़ी साजिश है.’

ये भी पढ़ें- National Herald Case: ईडी के सामने कल फिर होगी राहुल गांधी की पेशी, कांग्रेस भी बड़े प्रदर्शन के लिए तैयार, दिल्ली में जुटने लगे कार्यकर्ता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'पुलिस रस्सी से बांधकर ले जाती है और...', याचिका पर SC का नोटिस
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget